फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five henchmen of interstate thieves gang arrested in Bhiwani of Haryana

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़: 5 गुर्गे धरे, पांच राज्यों में की वारदात, अकेले भिवानी में 55 वारदात कबूलीं

Mon, 24 Jul 2023 09:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 09:37 PM IST
सार

गिरोह के सभी गुर्गे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान व गुजरात में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी चोरी किए गए सामान को बेचकर मिले पैसों को आपस में बांट लेते थे, आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन
Five henchmen of interstate thieves gang arrested in Bhiwani of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 5 गुर्गे गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने भिवानी जिले में 55 घरों में चोरी की वारदात कबूली हैं। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। यह गिरोह हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान व गुजरात में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी चोरी किए गए सामान को बेचकर मिले पैसों को आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


सिवानी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि घरों में चोरी करने वाले एक गिरोह के 5 गुर्गों को राजस्थान के चूरू में गिरफ्तार किया गया था। सिवानी थाने की पुलिस 14 जुलाई को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लेकर आई थी। पुलिस ने आठ दिन का रिमांड लिया था।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के गांव रामबिहार निवासी राजू उर्फ नन्हे, सागर, राजकुमार, गुलशन उर्फ पोली और जिला हाथरस के गांव हदपुर निवासी भूरा उर्फ लंबू के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरोह के गुर्गों से 3 एलईडी, 1 एसी, 1 इनवर्टर बैटरी, 19 चांदी के सिक्के, 4 जोड़ी चांदी की पाजेब व 2 जोड़ी चांदी के बच्चों के कड़े व रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने यह सामान चोरी किए गए सामान को बेचकर मिले पैसों से खरीदा था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर गांव बड़वा में चोरी करने के मामले में दर्ज अभियोग में दोबारा 4 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

जिले में इन जगहों पर दिया चोरी की वारदात को अंजाम
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। इस दौरान आरोपियों ने जिला भिवानी में वर्ष 2021, 2022 व 2023 में कुल 55 घरों में चोरी की वारदात कबूली हैं। आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि वर्ष 2021 में गांव देवसर में एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं वर्ष 2022 में बवानीखेड़ा, बुशान, बिरण, कुसंभी, डांगर, तोशाम कलाली, टिटानी, देवराला, मिठी, संडवा, दिनोद, ओबरा, घंघाला, मंढाणा, कोहाड, मतानी, पपोसा, धारहेडू, चांग बलियाली, राजपुरा खरकड़ी, गोलागढ़, सांगा, प्रेम नगर, भैनी जाटान में घरों की चोरी की थी। इसके अलावा वर्ष 2023 में गांव ईशरवाल, बड़वा, तालू, ढाणी शंकर, कायला, बवानी खेड़ा, बापोड़ा, अजीतपुर, हसान, खानक, तोशाम, मंढोली, देवावास, गरवा व उमरावत में घरों की चोरी की थी।


यूं देते थे चोरी की वारदात को अंजाम
पूछताछ करने पर आरोपी राजू उर्फ नन्हे ने बताया कि उनके गिरोह का सरगना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के गांव रामबिहार निवासी लक्ष्मी उर्फ लख्मीचंद था, जिसकी राजस्थान पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान मृत्यु हो चुकी है। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली नंबर की गाड़ी में अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग जिलों में जाकर घरों में लूट व डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए पहले मकान का चयन करते थे। उसके बाद वह उस मकान की रेकी करते थे। उनका गाड़ी चालक उन्हें चयन किए गए मकान के पास छोड़कर गाड़ी को आबादी वाले इलाके से दूर खड़ी करता था। वह चोरी वाले स्थान पर हथियार के साथ घटना को अंजाम देते थे। वहीं परिवारजनों के उठने पर आरोपी हथियारों से उन पर हमला कर देते थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए वह नंगे पैर आते और अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग वेशभूषा काला कच्छा, काला बुर्का, बनियान, पैंट शर्ट, पैंट टी-शर्ट आदि कपड़ों का प्रयोग करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed