फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fire, orchard,charkhidadri,farmer

अमरूद के बाग में लगी आग

Fri, 05 May 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 05 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
fire, orchard,charkhidadri,farmer
अमरूद के बाग में आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव चरखी निवासी एक किसान के अमरूद के बाग में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में पीड़ित किसान ने प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर मुआवजे की मांग की है। बुधवार देर रात बाग में सिंचाई कार्य के लिए रखे हजारों के पाइप भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव चरखी निवासी जगबीर के अमरूद के बाग में बुधवार को संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग की सूचना पाकर जगबीर व उसके परिजन मौके पर पहुंचे और आग को अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया। जगबीर ने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बाग के सभी पेड़ आग की भेंट चढ़ चुके थे।
विज्ञापन


पीड़ित किसान ने बताया कि इसके साथ ही उसके बाग में सिंचाई के लिए रखे 32 पाइप भी जलकर राख हो गए। इतना ही नहीं सिंचाई के लिए पेयजल की सप्लाई करने के लिए रखा इंजन भी नष्ट हो गया। वीरवार को जगबीर ने इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed