फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fire in cotton factory, millians rupee material burned

कॉटन फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जला

Thu, 01 Oct 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Thu, 01 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
 बापोड़ा गांव स्थिति कॉटन फैक्ट्री में बुधवार शाम आग लग गई। आग सूखी रूई में होने के कारण तेजी से फैली और देखते ही देखते ही पूरी फैक्ट्री जलने लगी।
विज्ञापन


दमकल विभाग के कर्मचारियों और मजदूरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन


यह हादसा शाम करीब सवा चार बजे का है। बापोड़ा गांव में बलियाली मार्ग पर स्थित गोयल ऑयल उद्योग में अचानक आग लग गई। तैयार रूई में आग लगने के कारण आग तेजी से फैली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने पर वहां काम कर रहे मजदूरों ने दो जेड पंप से आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग काबू नहीं आई। इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों और मजदूरों ने आग पर काबू पाया।


आग में भारी मात्रा में तैयार माल जलकर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक रमेश कुमार ने बताया कि वह और उसका भाई हनुमान प्रसाद फैक्ट्री संभालते है। न शार्ट सर्किट हुआ और मशीन भी ठीक है। ऐसे में आग कैसे लगी समझ नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed