फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer murdered in Bhiwani of Haryana

भिवानी में वारदात: खेत में पानी लगा रहे किसान पर किया हमला, रोहतक पीजीआई में तोड़ा दम

Thu, 24 Jun 2021 07:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Jun 2021 07:33 PM IST
सार

हरियाणा के भिवानी जिले के बड़ेसरा गांव में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्जकर लिया है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया। किसान पर लाठी और जेली से हमला किया गया था। उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में किसान ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Farmer murdered in Bhiwani of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भिवानी जिले के गांव बड़ेसरा में खेत में पानी लगाने गए किसान जयपाल की लाठी और जेली से हमला कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल किसान ने रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं इस हमले में मृतक के भाई को भी चोटें आई हैं, जिसका इलाज चल रहा है। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बड़ेसरा निवासी धर्मबीर ने बताया कि 23 जून की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने लड़के राहुल व भाई जयपाल के साथ खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान गांव के नसीब व उसके पिता रामचंद्र ने उन पर लाठी और जेली से हमला कर दिया। इस हमले में उसे व उसके 35 वर्षीय भाई जयपाल को सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके बेटे राहुल को मामूली चोटें आईं। 
विज्ञापन


दोनों भाइयों को जिला सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया, जहां पर उसके भाई जयपाल के सिर में लगी गंभीर चोटों की वजह से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जयपाल ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान गुरुवार को दम तोड़ दिया। बवानीखेड़ा पुलिस ने रोहतक पीजीआई में पहुंचकर मृतक जयपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया। जयपाल गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने धर्मबीर के बयान दर्ज कर इस संबंध में नसीब व उसके पिता रामचंद्र के खिलाफ पहले लड़ाई झगड़े का केस दर्ज किया था, लेकिन उपचार के दौरान घायल जयपाल की मौत हो गई। इसके बाद पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। आरोपी रामचंद्र पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। - सब इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, इंचार्ज बवानीखेड़ा थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed