फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Examination of 10 centers in the state canceled due to cheating in Haryana Board exam

हरियाणा बोर्ड परीक्षा: युवकों के मोबाइल में मिले प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी, 10 केंद्रों की परीक्षा रद्द

Mon, 18 Apr 2022 11:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 11:02 PM IST
सार

सोहांसड़ा में परीक्षार्थी ग्रुप में बैठकर परीक्षा दे रहे थे। भावड़ परीक्षा केंद्र पर उड़नदस्ते से पुलिसकर्मी उलझ गया। कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Examination of 10 centers in the state canceled due to cheating in Haryana Board exam
परीक्षा केंद्र पर जांच करते शिक्षाबोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सोमवार को हुई दसवीं की विज्ञान परीक्षा में सभी नियम ताक पर नजर आए। चार युवक ऐसे पकड़े गए, जिनके मोबाइल में प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी थी। एक परीक्षार्थी पेपर आउट करते पकड़ा गया। प्रदेशभर में 10 परीक्षा केंद्रों पर अत्यधिक नकल के कारण परीक्षाएं ही रद्द करनी पड़ीं। वहीं, 282 नकलची भी पकड़े गए। 

विज्ञापन


सोहांसड़ा में तो परीक्षार्थी ग्रुप में बैठ नकल करते देखे गए। भावड़ा परीक्षा केंद्र पर नकल कराने वालों को भगाने के बजाय पुलिस कर्मी उड़नदस्ते से ही उलझ गया। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को लिखा गया है। 
विज्ञापन

सोमवार को सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) विज्ञान/ विज्ञान विषय (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी के लिए) की परीक्षा के लिए 1455 परीक्षा केंद्रों पर 3,63,626 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। परीक्षाओं में खूब नकल चली। नकल पर कार्रवाई करते हुए बोर्ड उड़नदस्तों ने 17 पर्यवेक्षकों को ड्यूटी से हटाया तो 10 परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दो को शिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार युवकों के मोबाइल में प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी
बनवासा में खुलेआम नकल चल रही थी। बोर्ड अध्यक्ष परीक्षा केंद्र रावमावि, बनवासा पर पहुंचे तो नकल कराने वालों का जमघट था। बोर्ड चेयरमैन ने स्कूल के पास से चार युवकों को पकड़ा। उनके मोबाइल जांचे तो उनमें प्रश्नपत्र और उत्तरकुंजी मिली, जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। परीक्षा केंद्र रावमावि, भावड़, रावमावि, बनवासा व राकवमावि, मदीना के परीक्षा केंद्रों के बाहर नकल कराने वालों का जमघट लगा था।

बाहरी हस्तक्षेप अधिक होने के कारण तीनों केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई और परीक्षा केंद्र रावमावि, भावड़ को उपमंडल गोहाना में शिफ्ट कर दिया गया। भावड़ परीक्षा केंद्र पर उड़नदस्ता पहुंचा तो वहां नकल कराने के लिए पहुंचे युवक भाग खड़े हुए। टीम वहां से नकल उठाने लगी तो एएसआई अनिल अहलावत टीम के साथ उलझ गया। पुलिस अधिकारी पर अभद्र व्यवहार के आरोप हैं। इसके बाद पुलिस विभाग को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

राकवमावि, बास-05 एवं करतार सिंह मेमोरियल वमावि, बास-03 पर भी नकल कराने वालों का बोलबाला था। यहां सभी कोड की उत्तरकुंजी मिली। इन दोनों केंद्रों परीक्षा रद्द कर दी गई। राकवमावि, बास-05 पर अनुक्रमांक 1022252229 परीक्षार्थी को पेपर आउट करते हुए पकड़ा गया। करतार सिंह मेमोरियल वमावि, बास-03 को शिफ्ट करने की सिफारिश की गई है।

पर्चियां लगे बाहर फेंकने, ग्रुप में बैठ दे रहे थे परीक्षा
अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ता-1, रोहतक ने रावमावि, चुलियाना का निरीक्षण किया तो वहां टीम को देख परीक्षार्थी मुद्रित पर्चियां बाहर फेंकने लगे। पर्चियां काफी संख्या में थीं। इस वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई। उपमंडल प्रश्नपत्र उड़नदस्ता, तोशाम ने रावमावि, पटौदी एवं राजकीय उच्च विद्यालय, थिलौड के निरीक्षण किया तो खिड़कियों के पास नकल की पर्चियां मिलीं। बाहर भी नकल कराने वालों का जमघट लगा था। जिस कारण दोनों केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई। राकउवि  रोहद और रावमावि सोहांसड़ा-1 (बी-1) में परीक्षार्थी ग्रुप में बैठकर परीक्षा दे रहे थे। यहां परीक्षा जैसा माहौल ही नहीं था। जिस कारण सोहांसड़ा परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई। 


कहां कितने नकलची पकड़े
बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव ने जिला-सिरसा के उप-मंडल कालांवाली में तीन नकलची पकड़े। राकवमावि, कालांवाली-01(बी-1) में कार्यरत पर्यवेक्षक मखन सिंह को लापरवाही पर ड्यूटी से हटाया। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने चरखी-दादरी व झज्जर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। राउच्चवि, मोरवाला (चरखी-दादरी) के पर्यवेक्षक नरेंद्र को ड्यूटी से हटाया गया। संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने जींद व हिसार में 14 नकलची पकड़े। रावमावि ईक्कस के पर्यवेक्षक शम्मी कपूर, रावमावि, ईगराह की पर्यवेक्षक सुदेश कोताही पर ड्यूटी से हटाया गया। रावमावि, कन्हेडी-1 के पर्यवेक्षक सुरेश कुमार, कर्ण सिंह, रावमावि, शाकरपुरा के पर्यवेक्षक सत्यवान, रावमावि, जागसी-01 के पर्यवेक्षक राजेश कुमार, दयानंद वमावि पलवल-08 के पर्यवेक्षक सुनील कुमार, हैप्पी मॉडर्न हाईस्कूल, पुन्हाना-10 के पर्यवेक्षक अंजु, रावमावि,नूरगढ़ के पर्यवेक्षक संतोष कुमारी, परीक्षा केंद्र डिंग के पर्यवेक्षक महावीर सिंह, रामासवमावि, नारायणगढ़ के पर्यवेक्षक संजीव कुमार, सुमन वालिया, केंद्र पुन्हाना-02 के पर्यवेक्षक मोहम्मद बिलाल एसएमबी गीता वमावि, कुरुक्षेत्र-11 के पर्यवेक्षक राशो वीर, एसडी ब्यॉज वमावि, पानीपत-27 की पर्यवेक्षक कमलेश देवी को ड्यूटी से हटाया गया। विशेष उड़नदस्तों ने 96, बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों ने 65, उपाध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों ने 11, सचिव के स्पेशल उड़नदस्तों ने 20, रैपिड एक्शन फोर्स ने 34, अन्य उड़नदस्तों ने 132 नकलची पकड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed