{"_id":"57c842b84f1c1b50212cb297","slug":"electric-carant-crime-women-death-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में नहाने गई महिला को लगा करंट, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथरूम में नहाने गई महिला को लगा करंट, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापोड़ा गांव में बाथरूम में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। महेंद्रगढ़ के खुड़ाना गांव निवासी करीब 50 वर्षीय महिला रमेश कुमारी अपने मायके बापोड़ा गांव में आई हुई थी। वीरवार सुबह करीब नौ बजे वह नहाने के लिए बाथरूम में गई। काफी समय तक बाहर नहीं आई तो परिजन परेशान होने लगे।
अंदर जाकर देखा तो महिला जमीन पर गिरी थी। तुरंत उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के भाई मनबीर ने बताया कि बाथरूम में करंट आया हुआ था। जिस कारण उसकी बहन को करंट लगा और उसकी मौत हुई। परिजनों ने बताया कि रमेश रक्षाबंधन पर अपने घर आई थी और बृहस्पतिवार को वापस जाना था कि यह हादसा हो गया।
मामले में सदर थाना से जांच अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि करंट लगने से महिला रमेश की मौत हुई है। मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।