{"_id":"62a8b98426ea313ec9582a59","slug":"elderly-woman-beaten-to-death-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: रंजिश में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर की हत्या, तीन महिलाओं सहित चार पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी: रंजिश में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर की हत्या, तीन महिलाओं सहित चार पर केस दर्ज
Tue, 14 Jun 2022 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:08 PM IST
सार
जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि राधा की शिकायत पर पुलिस ने वार्ड चार वासी कमलेश, नीतू, काली और रोबिन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी जिले के बवानी खेड़ा कस्बे में वार्ड 4 निवासी एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक बुजुर्ग महिला पर पड़ोस के ही कुछ लोगों ने लड़की को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में तीन महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 4 निवासी राधा ने बताया कि उसके पति दो भाई हैं। बड़ा उसका पति मुकेश व छोटा देवर विक्की है। देवर शादीशुदा है और पत्नी सीमा व सास सरोज के साथ वार्ड 5 में अलग मकान में रहता है। जबकि उसके घर में उसका पति मुकेश, उसकी दादस ऊमराई और तीन बच्चे साक्षी, अंकित व अतुल रहते हैं। राधा ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम साढ़े पांच बजे उसकी दादस 82 वर्षीय ऊमराई बैठक में बैठी थी।
विज्ञापन
इसी दौरान कमलेश, नीतू व काली और रोबिन उनके घर पर पहुंचे। आरोपियों ने उसकी दादस के साथ गाली गलौज करने लगे और कहने लगे कि तुम हमारी लड़की को बदनाम कर रही हो। सभी उनके साथ झगड़ा करने लगे। उसने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उस पर लात घूंसे बरसा दिए वहीं उसकी दादस ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन
झगड़े की सूचना फोन पर उसने पति मुकेश को दी। जिसके बाद दादस को इलाज कराने के लिए बवानी खेड़ा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दादस को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि राधा की शिकायत पर पुलिस ने वार्ड चार वासी कमलेश, नीतू, काली और रोबिन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और जांच की जा रही है।