फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dumper, buisnessman, death, accident, road, jam,

डंपर ने बाइक को टक्कर मार व्यापारी को कुचल डाला

Wed, 29 Mar 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
dumper, buisnessman, death, accident, road, jam,
आरोपी चालक को ले जाती पुलिस।
अपने वर्कर के साथ बाइक पर जा रहे एक व्यापारी को मंगलवार दोपहर एपीजे कॉलेज के सामने एक डंपर ने कुचल दिया। हादसे में व्यापारी की मौके पर ही मौत को गई जबकि उसका वर्कर गंभीर घायल हो गया। घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। इस हादसे से नाराज लोगों ने ओवर लोडेड डंपरों पर रोक लगाने की मांग को लेकर दिल्ली - नारनौल मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले शव को उठाया। इसके बाद समझा- बुझाकर जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे लगे जाम से वाहन चालकों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद डंपर चालक ने भागने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने आरोपी डंपर चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन और चालक दोनों को हिरासत में ले लिया है।     
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नई अनाज मंडी के व्यापारी राधेश्याम पांडवानियां अपने वर्कर कृष्ण के साथ बाइक पर मंगलवार दोपहर पुरानी अनाज मंडी गए थे। पुरानी अनाज मंडी से वे वापस नई अनाज मंडी जाने के लिए निकले। अभी वे एपीजे महिला कॉलेज के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक कृष्ण सड़क किनारे जा गिरा जबकि पीछे बैठे व्यापारी राधेश्याम सड़क पर ही गिर पड़े। इसी दौरान डंपर का टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद डंपर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घायल कृष्ण को संभाला तो कुछ ने डंपर चालक का पीछा कर कुछ दूरी पर पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। इसके बाद मौके पर पहुुंचे पुलिस कर्मचारी उसे अपने साथ थाने ले आए। इसी दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने ओवर लोडेड डंपरों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर सड़क मार्ग जाम कर दिया। वहीं, घायल कृष्ण को चिंताजनक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तुरंत पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे और जाम की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी हितेंद्र कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने तर्क दिया कि ओवर लोडेड डंपरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक धरातल पर अभियान शुरू नहीं किया है।       
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस सक्रिय, डंपरों को किया जब्त
हादसे और जाम की सूचना पाकर ट्रैफिक पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सक्रियता दिखाकर ओवर लोडेड डंपरों के चालान काटकर उनको जब्त कर लिया। ट्रैफिक पुलिस एसआई पवन कुमार ने बताया कि करीब 10-12 डंपरों को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::      
जाम लगने वाली कोई बात नहीं है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। लोगों को समझा -बुझाकर शांत करवा दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। आरोपी चालक पर मामला दर्ज करेंगे। मामले की जांच पुलिस अभी कर रही है।   - हितेंद्र दांगी, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed