फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dispute broke out in Bhiwani's Sui village over DJ music; a young man was crushed to death by a pickup truck.

भिवानी में युवक की बेरहमी से हत्या: DJ पर गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, पिकअप से कुचला; गांव सूई की घटना

Fri, 17 Oct 2025 01:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 Oct 2025 01:00 PM IST
सार

भिवानी के गांव सूई में युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। डीजे पर डांस दौरान के पिकअप गाड़ी चालक से उसकी कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
dispute broke out in Bhiwani's Sui village over DJ music; a young man was crushed to death by a pickup truck.
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव सूई में डीजे पर मन पसंद गाना नहीं बजाने को लेकर हुए विवाद में पिकअप गाड़ी से कुचलकर एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात वीरवार देर रात की है। बवानीखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में उसके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। हालांकि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद संबंधित पर हत्या का केस दर्ज होगा।

विज्ञापन


गांव सूई निवासी 31 वर्षीय राजेश के भतीजे के लड़के के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। डीजे पर राजेश भी डांस कर रहा था। इसी दौरान उसने डीजे ऑपरेटर सुरज से उसका मन पसंद गाना बजाने के लिए बोला था। लेकिन गाना नही बजाया तो डीजे पिकअप गाड़ी चालक सन्नी और ऑपरेटर सुरज से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद डीजे की पिकअप गाड़ी ही राजेश पर चढ़ाकर उसे कुचल दिया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन




बवानीखेड़ा पुलिस ने वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का मुआयना किया वहीं इस वारदात के बाद से ही तनाव के हालात बने हैं। बवानीखेड़ा पुलिस थाना के जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने युवक की हत्या मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed