फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dead Body of Young Man found in Fields of Bhiwani

Bhiwani News: घर से कन्यादान करने निकले युवक का खेतों में मिला शव, सड़क किनारे पड़ी थी बाइक

Thu, 15 Dec 2022 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 12:42 PM IST
सार

गांव दिनोद निवासी सतपाल ने बताया कि उसका बेटा 27 वर्षीय सुनील बुधवार रात करीब सात बजे घर से शादी में कन्यादान देने का नाम लेकर गया था। लेकिन वह रातभर वापस घर नहीं लौटा। परिजनों को गांव के ही लोगों ने सूचना दी कि सुनील का शव दिनोद से देवसर मार्ग पर खेतों में पड़ा है।

विज्ञापन
Dead Body of Young Man found in Fields of Bhiwani
मृतक - फोटो : फाइल

विस्तार

भिवानी के गांव दिनोद से शादी में कन्यादान देने गए बाइक सवार युवक का शव खेतों के नजदीक मिलने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों के बयान दर्ज कर सदर थाना पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गांव दिनोद निवासी सतपाल ने बताया कि उसका बेटा 27 वर्षीय सुनील बुधवार रात करीब सात बजे घर से शादी में कन्यादान देने का नाम लेकर गया था। लेकिन वह रातभर वापस घर नहीं लौटा। परिजनों को गांव के ही लोगों ने सूचना दी कि सुनील का शव दिनोद से देवसर मार्ग पर खेतों में पड़ा है। उसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां सुनील की बाइक सड़क के किनारे और उसका शव खेतों में पड़ा मिला। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआइना किया। वहीं, सदर थाना पुलिस से जांच अधिकारी एसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक सुनील के पिता सतपात की शिकायत पर इस संबंध में फिलहाल इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed