फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dead body of Prisoner found hanging under suspicious circumstances in jail bathroom in Bhiwani

Bhiwani: बंदी का जेल के अंदर बाथरूम में संदिग्ध हालात में लटका मिला शव, मिला सुसाइड नोट

Thu, 09 Feb 2023 02:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 02:28 AM IST
सार

मृतक बंदी के पास से सुसाइड नोट मिला है। जेएमआईसी ने न्यायिक जांच शुरू की है। मृतक का गुरुवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा। झुप्पा निवासी 23 वर्षीय शंकर उर्फ सचिन 10 फरवरी 2022 को जिला कारागार में आया था। 

विज्ञापन
Dead body of Prisoner found hanging under suspicious circumstances in jail bathroom in Bhiwani
शंकर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में भिवानी जिला कारागार में हत्या और मारपीट के मामले में विचाराधीन बंदी का बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने बैरक के बाथरूम में संदिग्ध हालात में फंदे पर शव लटका मिला। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं, जेएमआईसी अमित गौतम ने जेल में पहुंचकर न्यायिक जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजनों ने संदिग्ध हालात में मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


भिवानी जिला कारागार में गांव झुप्पा निवासी शंकर उर्फ सचिन (23) हत्या और मारपीट के मामले में 10 फरवरी 2022 को करीब एक साल पहले लाया गया था। शंकर अविवाहित था और अभी उस पर लगे आरोप न्यायालय में विचाराधीन थे। शंकर के शव को जेल प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार करीब डेढ़ बजे बैरक के शौचालय के अंदर रोशनदान पर लटका हुआ देखा।
विज्ञापन


उसके गले में बेडशीट की रस्सी का फंदा लगा हुआ था। वहीं, जेल कर्मचारियों ने इसकी सूचना जेल प्रशासन के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद मामले की जानकारी जिला न्यायालय में दी गई। मामले की न्यायिक जांच के लिए जेएमआईसी अमित गौतम जिला कारागार में पहुंचे और बैरक की जांच कराई। सदर पुलिस थाना एसएचओ रमेशचंद्र की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें सुमन नामक एक महिला का नाम आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन भाई बहनों में था बड़ा
मृतक युवक के मामा नरपाल ने बताया कि शंकर तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वे दो भाई और एक बहन थे। गांव में ही रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक साल पहले ही वह जेल में लाया गया था। नरपाल ने बताया कि मंगलवार को ढाई बजे फोन पर भी शंकर से जेल प्रशासन ने बात कराई थी। शंकर ने ठीक से बात की थी। नरपाल का आरोप है कि जेल प्रशासन शंकर को प्रताड़ित कर रहा था। शंकर का संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिलने पर भी शक जताया है।

ये था मामला
नरपाल ने बताया कि गांव में ही शंकर का करीब एक साल पहले सुनील और देवीलाल के साथ झगड़ा हुआ था। सुनील और देवीलाल की बहन सुमन के कहने पर ही शंकर ने सुनील की हत्या कर दी थी। इसके बाद शंकर सहित चार आरोपियों को जेल भेजा गया था।


प्रदीप कासनिया गैंग से भी जेल में हुई थी भिड़ंत
परिजनों ने बताया कि कुछ अर्से पहले प्रदीप कासनिया गैंग के गुर्गों के साथ भी शंकर की जेल के अंदर भिड़ंत हुई थी, जिसके बाद मामला सुलझ गया था।

जेल के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या मामले की न्यायिक जांच जेएमआईसी अमित गौतम कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने शव को फिलहाल नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इस संबंध में परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -रमेश चंद्र एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed