फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   crime, 3 bike rider, injured, police, case, charkhi

युवाओं से झड़प में तीन बाइक सवार घायल

Sun, 28 Aug 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 28 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
गांव जयश्री और मिसरी के बीच सड़क पर प्रैक्टिस कर रहे युवाओं से बाइक सवारों की झड़प हो गई। इस दौरान मारपीट में तीन बाइक सवार घायल हो गए। घायलों में से एक युवाओं पर नकदी व चैन छीनने का आरोप लगाया है।  अस्पताल में उपचाराधीन भागेश्वरी निवासी रामनिवास ने बताया कि वह दादरी में कपड़े का शोरूम चलाता है। शनिवार शाम को वह अपने मामा के लड़के रवि के साथ बाइक पर सवार होकर दादरी से अपने गांव जा रहा था। गांव जयश्री व मिसरी के बीच में कुछ युवक सड़क पर प्रैक्टिस कर रहे थे। बाइक चालक ने बताया कि हॉर्न बजाने पर भी युवक सड़क से नहीं हटे। बाइक रोककर जब युवकों से हटने की बात कहीं तो युवक भड़क गए व उन्हें भला-बुरा कहने लगे। इसी दौरान एक युवक ने फोन कर गांव से अन्य साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन


साथियों के वहां पहुंचते ही युवकों ने मिलकर उन पर लात घुसों से हमला बोल दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक अन्य बाइक चालक कोल्हावास निवासी श्रीनिवास ने मामले का बीच-बचाव करवाना चाहा तो उस पर भी उक्त युवकों ने हमला बोल दिया। तीनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रामनिवास ने हमलावरों पर आरोप लगाया है कि हमले के दौरान युवकों ने उससे पंद्रह हजार रुपये व एक सोने की चैन भी छीन ली। बौंद थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राम मेहर ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है। अभी मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed