{"_id":"577bf9494f1c1b6c117fab60","slug":"blame-rape-women-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच के पति पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच के पति पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
रेप करने की कोशिश
- फोटो : फाइल फोटो
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने गांव की सरपंच के पति पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने सरपंच पर भी मारपिटाई व दुष्कर्म करने की कोशिश में संलिप्त होने के आरोप लगाए हैं। महिला अस्पताल में उपचाराधीन है। शिकायत पर पुलिस ने महिला सरपंच व उसके पति पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन जुलाई को वह अपने मकान पर कार्य कर रही थी। इसी दौरान गांव की सरपंच दर्शना व उसका पति लोकराम जबरन घर में घुस आए। दोनों ने आते ही उसके साथ मार पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि जब उसका पति मामले का बीचबचाव करने आया तो दोनों ने उसे भी धक्का देकर गिरा दिया। मार पिटाई के बाद सरपंच पति ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन उसके चिल्लाने पर वह दोनों वहां से भाग गए। पीड़िता ने बताया कि जाते समय सरपंच व उसके पति ने उसे मामले का कही जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।