फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Two accused arrested from Assam in the murder case of gangster Jayakumar

Bhiwani: गैंगस्टर जयकुमार की हत्या के मामले में असम से दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

Sun, 26 Nov 2023 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 09:44 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी ने गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगाया था, लोकेशन पता करने के बाद वारदात की थी। 

विज्ञापन
Bhiwani: Two accused arrested from Assam in the murder case of gangster Jayakumar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने गांव बिधवान निवासी गैंगस्टर जयकुमार उर्फ भादर की हत्या मामले में दो आरोपियों को असम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर हासिल कर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन


सीआईए द्वितीय के इंचार्ज रवींद्र कुमार ने बताया कि छह नवंबर की दोपहर के समय घंघला गांव के समीप जयकुमार उर्फ भादर वासी बिधवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक जयकुमार के परिजनों की शिकायत पर सिवानी पुलिस ने इस संबंध में हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने मामले में गंभीरता को देखते हुए सीआईए द्वितीय टीम को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। सीआईए द्वितीय के इंचार्ज निरीक्षक रवींद्र कुमार की टीम ने जयकुमार उर्फ भादर की हत्या मामले में आसाम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव बिधवान निवासी सुमित उर्फ कालिया और विकास उर्फ बॉक्सर के रूप में हुई है। दोनों हत्या आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी सुमित ने बताया कि जयकुमार उर्फ भादर की गाड़ी में जीपीएस चिप लगवाई थी। वहीं वारदात में प्रयोग करने के लिए अपना कैंपर डाला भी दिया था। आरोपी सुमित पर पहले भी हत्या, हत्या प्रयास के संगीन मामले दर्ज हैं।


जयकुमार ने करीब दो साल पहले आरोपी सुमित की टांग तोड़ दी थी। इसी से उनकी रंजिश थी। वहीं आरोपी विकास पर भी हत्या, हत्या प्रयास के केस दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed