फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: The teenager went missing 22 months ago, State Crime Branch recovered the skeleton

Bhiwani: 22 माह पहले लापता हुआ था किशोर, जोहड़ी से स्टेट क्राइम ब्रांच ने निकाला कंकाल

Sun, 14 Apr 2024 05:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 05:05 PM IST
सार

हत्या के बाद जोहड़ी के अंदर दबाने की पुलिस के सामने एक आरोपी ने वारदात कबूली थी। मृतक के कंकाल से सिर और कुछ अंग भी गायब है। पुष्टि के लिए माता से पुलिस अब डीएनए का मिलान कराएंगी।

विज्ञापन
Bhiwani: The teenager went missing 22 months ago, State Crime Branch recovered the skeleton
मृतक का फाइल फोटो। कंकाल का मेडिकल परीक्षण कराने पहुंची स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के तोशाम से करीब 22 माह पहले भेड़ बकरियां चराते समय लापता हुए 15 वर्षीय किशोर की हत्या और शव को खुर्द बुर्द किए जाने के मामले में स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने एक नर कंकाल बरामद किया है। तोशाम पुलिस की मदद से स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की निशानदेही पर शनिवार देर शाम को झावरी से तोशाम मार्ग पर सापड़ी जोहड़ी के अंदर करीब डेढ़ से दो फूट की खोदाई कराकर कंकाल बरामद किया।
विज्ञापन


जिसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। रविवार दोपहर बाद कंकाल का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसमें कंकाल की खोपड़ी के अलावा कुछ हिस्से भी गायब मिले। फिलहाल स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम मामले की तहकीकात में जुटी है। 
विज्ञापन


तोशाम निवासी जयकरण ने बताया कि उसके छोटे भाई जयकुमार की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी थी। जयकुमार के दो लड़के 15 साल का अंकित और 12 साल का अमित है। उसने बताया कि बड़ा बेटा अंकित छह हजार रुपये मेहनताना पर तोशाम के राजेश नामक व्यक्ति की भेड़ बकरियों को चराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि छोटा बेटा अंकित फिलहाल आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। गत 16 जुलाई 2021 को अंकित भेड़ बकरियों को लेकर गया था, लेकिन शाम को नहीं लौटा। इस पर राजेश ने तोशाम पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें राजेश ने अंकित के लापता होने के साथ-साथ करीब 23 भेड़ भी गायब होने की शिकायत दी थी।

तोशाम पुलिस में अंकित के गुमशुदा होने की रपट भी दर्ज हुई थी। स्टेट क्राइम ब्रांच टीम को तोशाम का ही संजय हाथ लगा। जिसने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में अंकित की हत्या और उसके शव को खुर्द बुर्द किए जाने की बातें बताई।


जिसकी निशानदेही पर ही तोशाम पुलिस को साथ लेकर स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने झावरी तोशाम मार्ग स्थित सापड़ी जोहड़ी में करीब डेढ़ से दो फुट का गड्ढा खोदकर एक नर कंकाल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed