फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Shooter of Baljeet group arrested in Badesara murder case, no weapon recovered

Bhiwani: बड़ेसरा हत्याकांड में शूटर गिरफ्तार, हथियार नहीं हुआ बरामद

Thu, 24 Nov 2022 02:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 02:48 AM IST
सार

16 नवंबर की शाम को गोली मारकर महेंद्र की हत्या की थी। अजीत उर्फ बालिया घायल हुआ था। शूटर के दो साथी अभी भी फरार है पुलिस की टीमें तलाश में जुटी है। हत्या के आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की है। हथियार बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Bhiwani: Shooter of Baljeet group arrested in Badesara murder case, no weapon recovered
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में बड़ेसरा के महेंद्र हत्याकांड में सीआईए द्वितीय की टीम ने शूटर मनोज उर्फ गंजू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शूटर बलजीत गुट का बताया जाता है। 16 नवंबर की शाम को गांव बड़ेसरा में बाइक सवार तीन हथियारबंद युवकों ने महेंद्र (48) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा अजीत उर्फ बालिया को करीब 10 गोली लगने से गंभीर हालत में हिसार निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

विज्ञापन


सीआईए द्वितीय की टीम ने महेंद्र हत्याकांड के एक शूटर को गिरफ्तार कर उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया है। इस दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार को बरामद किए जाने का प्रयास करेगी। वहीं, आरोपी से एक बाइक बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस के हाथ दो अन्य शूटर नहीं लगे हैं, जो वारदात के दौरान उसके साथ थे। 
विज्ञापन


सीआईए द्वितीय के सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार व जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गांव बड़ेसरा के महेंद्र की 16 नवंबर को गोली मारकर तीन बाइक सवारों ने हत्या कर दी थी। इस जानलेवा हमले में गांव का ही शिक्षक अजीत उर्फ बालिया गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए द्वितीय की टीम ने महेंद्र हत्याकांड में शामिल एक शूटर को तोशाम बाईपास खरकड़ी रेल फाटक के समीप से गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मनोज उर्फ गंजू, निवासी दिनोद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी से एक बाइक बरामद हुई है। महेंद्र हत्याकांड में तीन आरोपी थे, लेकिन अभी तक दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

हत्या आरोपी मनोज की सिलकराम से थी दोस्ती
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि महेंद्र की हत्या के शूटर मनोज उर्फ गंजू की गांव बड़ेसरा निवासी सिलकराम से दोस्ती थी। सिलकराम बलजीत गुट का बताया जाता है। पूर्व सरपंच बबलू गुट ने बलजीत गुट के पांच लोगों की हत्या कर दी, जबकि बलजीत गुट ने भी महेंद्र नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर 16 नवंबर को हत्या कर दी थी। अजीत की हत्या का प्रयास किया गया। अभी तक पुलिस ने महेंद्र हत्याकांड के दो आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। वहीं, महेंद्र की हत्या में नामजद 16 आरोपियों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अभी इस मामले की तफ्तीश का हवाला देकर ज्यादा कुछ कहने से बच रही है। 


सीआईए द्वितीय की टीम ने गांव बड़ेसरा में महेंद्र की हत्या में शूटर मनोज उर्फ गंजू को खरकड़ी रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका दो दिन का रिमांड लिया है।  - सुमित कुमार, सब इंस्पेक्टर सीआईए द्वितीय भिवानी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed