फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani police busted the gang that robbed vehicles on the strength of weapons

भिवानी: हथियार के बल पर वाहन लूटने वाले गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार, कंबाइन का पेंट बदलकर करा रहे थे गेहूं की कटाई

Sun, 10 Apr 2022 02:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 02:29 AM IST
सार

आरोपी लूटी गई कंबाइन का पेंट बदलकर गेहूं की कटाई करा रहे थे। आरोपियों से लूटी कंबाइन मशीन व गाड़ी और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए तीन आरोपी कैथल जिले के भालन के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Bhiwani police busted the gang that robbed vehicles on the strength of weapons
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हथियार के बल पर सड़क पर चलते वाहनों को लूटने वाले गिरोह का हरियाणा की भिवानी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। वहीं वाहन लूट गिरोह के पांच गुर्गों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई एक कंबाइन मशीन, गाड़ी और अवैध हथियार बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


रोचक बात यह भी है कि लूटी गई कंबाइन मशीन से आरोपी उसका पेंट से रंग बदलकर चरखी दादरी क्षेत्र के खेतों में गेहूं की कटाई भी करा रहे थे। पुलिस की गिरफ्त में आए तीन आरोपी कैथल के भालन गांव के रहने वाले हैं, जबकि दो आरोपी भिवानी जिले के गांव दिनोद के हैं। 
विज्ञापन


भिवानी पुलिस ने तोशाम बाईपास पर पुख्ता जानकारी के आधार पर नाकेबंदी कर गाड़ी से जा रहे बदमाशों को पकड़ा। पुलिस ने दिनोद गांव की तरफ गाड़ी में जा रहे दो बदमाशों से अवैध हथियार भी मिले। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनके दो साथी नजदीकी गांव में लूटी गई कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल कटाई का काम भी करा रहे हैं, जिस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कंबाइन मशीन को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरोपियों को भी काबू कर लिया।इसमें आरोपी राममेहर निवासी भालन कैथल, सनीपाल उर्फ लक्की निवासी दिनोद भिवानी, विनोद उर्फ मौजा निवासी भालन कैथल, अनूप उर्फ काला निवासी भालन कैथल, अमित निवासी दिनोद भिवानी के रूप में पहचान हुई। 
 
ये लूट कुबूली, दो दिन के रिमांड पर लिए आरोपी
पुलिस की गहन पूछताछ में सामने आया कि पांचों आरोपियों ने 2021 में हथियार के बल पर धिराना मोड़ से एक स्विफ्ट गाड़ी लूटी थी। इसी तरह 2021 में ही तिगड़ाना मोड़ से हथियार के बल पर एक कंबाइन मशीन भी लूटी थी। इसके अलावा जूई कलां क्षेत्र से कपास से भरा ट्रक भी आरोपियों ने हथियार के बल पर लूटा था। भिवानी जिले में सक्रिय इस वाहन लूट गिरोह के पांच गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी सहित अन्य गिरोह के सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उनका दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है। 


आर भी वारदात का पता चल सकता है

भिवानी में हथियार के बल पर वाहनों की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पांचों आरोपी वाहनों को हथियार के बल पर लूटते थे। पुलिस के सामने तीन वाहन लूट की वारदात का खुलासा किया है, जबकि आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड लेकर गहन पूछताछ की जा रही है, इस दौरान अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। - वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed