फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, victim, stop, home, firing

गवाही देने से रोकने को घर में की अंधाधुंध फायरिंग

Thu, 20 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, victim, stop, home, firing
gun
चाचा की हत्या मामले में भतीजे को गवाही देने से रोकने के लिए उसके घर अंधाधुंध फायरिंग की गई। चार-पांच गोलियां दाग युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सुरक्षा दी और आरोपी एक नामजद व तीन अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में युवक गवाही देने पहुंचा।
विज्ञापन


मामला 17 अक्तूबर की देर रात एक बजे का गांव बांडाहेड़ी का है। भिवानी के मुंढाल बॉर्डर पर स्थित एक गांव में जिस जगह घटना हुई है, उस जगह को लेकर हांसी पुलिस और भिवानी सदर थाना पुलिस असमंजस की स्थिति में है कि किसका क्षेत्र पड़ता है। फिलहाल सदर थाना भिवानी में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हमला हत्या के मामले में गवाही देने से रोकने का है। पुलिस को दी शिकायत मेें भांडाहेड़ी वासी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उसके चाचा की 17 मई 2005 में हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में 18 अक्तूबर को उसकी गवाही होनी थी। रात करीब एक बजे तीन-चार युवक उसके घर आए और कहने लगे कि गवाही नहीं देनी। इसी बात पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। वह किसी तरह छत से भागकर अपनी जान बचाई। घर के दरवाजे के पास से गोलियां चलाई गई। गोली चलाने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मुंढाल चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार ने बताया कि जोगेंद्र को गवाही देने से रोकने के लिए हमला करने का मामला सामने आया है। चार-पांच गोलियां चलाई गई है। फिलहाल प्रेमनगर वासी बलराज व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जगह को लेकर थोड़ी असमंजस है। पटवारी से बातचीत की जाएगी कि वारदात स्थल भिवानी क्षेत्र में आता है या हांसी।


पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुई गवाही
बदमाशों ने भले ही फायरिंग कर जोगेंद्र को गवाही देने से रोकने का प्रयास किया हो मगर चाचा को न्याय दिलाने के लिए वह पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हांसी में गवाही देने पहुंचा। मामले में मुंढाल चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस फोर्स की सुरक्षा में गवाही के लिए ले जाया गया। गवाही हुई है। हत्या के इस मामले में चार लोग पहले ही जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed