{"_id":"586fefad4f1c1b3d081590df","slug":"bhiwani-news-unknown-lady-stop-elder-brother-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजान महिला को घर लाने से रोकने पर बड़े भाई से की मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंजान महिला को घर लाने से रोकने पर बड़े भाई से की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
file image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी के प्रेम नगर निवासी एक युवक ने अंजान महिला को घर लाने से रोकने पर बड़े भाई पर हमला बोल कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने घायल के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन प्रेम नगर निवासी महिपाल ने बताया कि वीरवार शाम वह अपने घर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका छोटा भाई किसी अंजान महिला को घर ले आया। घायल ने बताया कि जब उसने इस बात पर ऐतराज जताया तो उसका भाई तैश में आ गया और उस पर डंडो से हमला बोल दिया। इस दौरान परिवार के अन्य लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत करवाया और घायल को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पुलिस ने उपचाराधीन के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।