फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, two, boy, suspecious, condition, cut, vain

युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में हाथ की नस काटी

Sat, 14 Jan 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, two, boy, suspecious, condition, cut, vain
भिवानी में ग्वार फैक्ट्री क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध हालत में हाथ की नस काट ली। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार देर रात करीब ढाई बजे का है। मूलरूप से राजस्थान के जिला झूंझूनु के गांव सरजुला वासी करीब 19 वर्षीय युवक मुकेश को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। मुकेश अपनी बहन के ससुराल में भिवानी आया हुआ था और उसने संदिग्ध हालत में हाथ की नस काट ली थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि उसने अपने गांव में ही हाथ की नस काटी और फिर भिवानी आया। जहां उसकी हालत बिगड़ गई। नस क्यों काटी गई इसका जवाब परिजन भी नहीं दे पा रहे है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। अब असमंजस की स्थिति यह है कि मामले में कार्रवाई भिवानी पुलिस करे या फिर राजस्थान पुलिस। यह सब युवक के बयान के आधार पर तय किया जाएगा। मामले में अस्पताल चौकी से एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि युवक मुकेश ने अपने हाथ की नस काट ली थी। उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed