फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, shoot, accused, pistol, six, recover

गोलीकांड के आरोपी से पिस्तौल, छह कारतूस बरामद

Wed, 11 Jan 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, shoot, accused, pistol, six, recover
file image
बवानीखेड़ा कस्बे में डॉ.जगदीश अरोड़ा पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के आरोपी अजय गुर्जर को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने अजय गुर्जर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस की गिरफ्त में आया डॉ. अरोड़ा पर गोलियां चलाने के मुख्य आरोपी अजय गुर्जर को कस्बा पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने अजय गुर्जर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने अजय गुर्जर के पास से एक पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान उसके दूसरे साथी अमरदीप सैनी के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि अजय गुर्जर से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गुर्जर पुलिस से बचने के लिए हिसार, पानीपत और गुड़गांव जिले में घूमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दूसरे साथी की तलाश
डॉ. जगदीश अरोड़ा पर गोलियां चलाने के मुख्य आरोपी अजय गुर्जर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। लेकिन अभी भी अजय गुर्जर के दूसरे साथी अमरदीप सैनी की पुलिस को तलाश है। पुलिस के अनुसार अजय गुर्जर ने बताया कि चार जनवरी को वह अमरदीप सैनी से अलग हो गया था। उसके बाद उसकी अमरदीप सैनी से कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed