{"_id":"57f94e334f1c1bcd40270a9d","slug":"bhiwani-news-sharp-weapon-attack-woman-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से हमला कर महिला की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियार से हमला कर महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के प्रेमनगर गांव में चोरी की नीयत से घुसे बदमाशों ने एक महिला के सिर में तेजधार हथियार से चोट मारकर हत्या कर दी। बीचबचाव करने आई पुत्रवधू भी घायल हो गई। डीएसपी और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की नीयत से घर में घुसने और हत्या करने का मामला दर्ज किया है।
मामला शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे का है। प्रेमनगर वासी बुजुर्ग नरवीर सिंह अपने घर में चौबारे पर सोया था। उसकी पत्नी फूलपति व पुत्रवधू सुरेखा घर में निचले तल पर बने कमरे में सोये हुए थे। रात को चोरी की नीयत से घुसे युवकों ने महिला फूलपति के सिर व चेहरे पर तेजधार हथियार से हमले कर हत्या कर दी। बीचबचाव करने आई पुत्रवधू को भी चोट मारी। बुजुर्ग नरवीर सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े चार बजे उठकर नीचे आया तो उसकी पुत्रवधू कमरे की दहलीज पर बेहोश पड़ी थी। अंदर चारपाई पर उसकी पत्नी फूलपति बेसुध पड़ी थी और उसके सिर में चोट लगी थी। चोट से खून बह रहा था। वह तुरंत पड़ोस के कुछ लोगों को बुलाकर लाया। देखा तो उसकी पत्नी मर चुकी थी। पानी डालकर पुत्रवधू को होश में लाए। नरवीर सिंह ने बताया कि पुत्रवधू ने बताया है कि रात को दो नकाबपोश युवक चोरी की नीयत से घर में घुसे। उसकी सास उठ गई। जिस पर उक्त बदमाशों ने उसकी सास के सिर में चोट मारी। वह बचाव करने आई तो उसे भी धक्का मारा और उसका सिर दीवार में लगा। वह बेहोश होकर गिर गई। नरवीर सिंह ने बताया कि घर की अलमारी में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर डीएसपी, सदर थाना प्रभारी नरेंद्रपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ तथ्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चोरी की कहानी नहीं हो रही हजम
चोरी की नीयत से घर में घुसने और फिर महिला के सिर में चोट मारकर हत्या करने की कहानी पुलिस को हजम नहीं हो रही है। परिजनों की कहानी को लेकर कई सवाल हैं। फूलपति के सिर में चोट मारी गई तो भी वह नहीं चिल्लाई। अगर चिल्लाती तो छत पर सोए उसके पति या पड़ोसियों को आवाज सुनाई देती। फूलपति सेहत में भी ठीक थी और एक-दो के काबू आने वाली नहीं थी जबकि उसकी पुत्रवधू का कहना है कि नकाबपोश दो युवक आए थे। इसके अलावा फूलपति पर हमला किया जा रहा था तो उसकी पुत्रवधू सुरेखा ने शोर क्यों नहीं मचाया। गांव में हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी है। सारे सवालों के जवाब तो हत्या का खुलासा होने के बाद ही लगेगा। मृतक फूलपति के बेटे की शादी चार महीने पहले ही हुई है। वह सेना में जवान है और फिलहाल बीकानेर में तैनात है।
विज्ञापन
मृतका फूलपति के पति नरवीर सिंह ने बयान दिए हैं कि चोरी की नीयत से घुसे लोगों ने हत्या की है। बयान के आधार पर चोरी की नीयत से घर में घुसने और हत्या करने का मामला दर्ज किया है।
नरेंद्रपाल, इंस्पेक्टर, एसएचओ
सदर थाना