फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, sashikant suicide cas, one week, worried

शशीकांत सुसाइड मामला: एक सप्ताह से लगातार किया जा रहा था परेशान

Thu, 25 Aug 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, sashikant suicide cas, one week, worried
suicide

विज्ञापन
भिवानी के देव नगर में सुसाइड करने वाले जिम संचालक के परिजनों ने पिछले एक सप्ताह से तंग करने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि वकील बार-बार आकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा था तो पुलिस भी लगातार  आ रही थी। उधर मामले में दूसरे दिन भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

देवनगर में मंगलवार सुबह जिम संचालक शशीकांत ने घर में ही पंखे से फंदा बांध सुसाइड कर लिया था। शशीकांत ने सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें वकील व एसएचओ पर तंग करने, उसके परिवार को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। गुस्साए परिजनों ने रोड जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की थी। पुलिस ने दो के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया। इस मामले में बुधवार को भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता की गिरफ्तारी के लिए गांव में प्रयास भी किए।
विज्ञापन

मृतक के पिता धर्म सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उन्हें तंग किया जा रहा था। वकील बार-बार घर आकर परेशान कर रहा था। पुलिस भी आ रही थी। महिलाओं से भी गलत तरीके से सवाल जवाब किए जा रहे थे। इस कारण शशिकांत काफी तनाव में थे। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। मामले में जांच अधिकारी सदर थाना से एएसआई वेद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed