{"_id":"5849b8684f1c1b1375447d7c","slug":"bhiwani-news-railway-station-track-without-head-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला बिना सिर का धड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला बिना सिर का धड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार सुबह सिर व हाथ-पांव कटा धड़ मिला। इस तरह क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। वहीं जीआरपी चौकी पुलिस का कहना है कि ट्रेन हादसे में मौत हुई और सिर व हाथ ट्रेन के नीचे कुचले जाने के कारण नहीं मिले।
हादसा बुधवार देर रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक 98-89 किलोमीटर दूरी पर सिर व हाथ-पांव कटा धड़ मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। धड़ के पास ही सूटकेस भी मिला है। जिसमें दो जोड़ी पैंट-शर्ट, कुर्ता पायजामा थे। सूचना पर पहुंची जीआरपी चौकी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई।