फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, poison, ate, death

जहरीला पदार्थ निगला, मौत

Wed, 14 Dec 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, poison, ate, death
poison

विज्ञापन
तोशाम में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हुआ और उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। मामला बागनवाला रोड स्थित एक मकान का है जहां व्यक्ति किराये पर रहता था। मूल रूप से हिसार जिले के रामपुरा गांव के रहने वाले मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

गांव रामपुरा निवासी संतलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका बेटा 38 वर्षीय मुकेश चिनाई मिस्त्री का काम करता था। 15 साल पहले मुकेश की शादी की गई थी। मुकेश की पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था इसलिए पत्नी मुकेश पर दबाव डालकर तोशाम में एक किराए के मकान में रहने लगी। तीन-चार महीने से ये यहां रहे थे। कुछ समय पहले बागनवाला निवासी एक व्यक्ति के खेत में ये काम करने लगे। सोमवार को करीबन तीन बजे मेरे दूसरे लड़के संदीप के पास मुकेश के साले का फोन आया कि मुकेश को हार्ट अटैक का दौरा आया है। जिसे हिसार लेकर जा रहे हैं। दोबारा फोन करने पर बताया गया कि रास्ते में मुकेश की मौत हो गई है। शिकायत में बताया गया है कि घटना को सुनकर बागनवाला के खेतों में पहुंचे तो मुकेश का शव चारपाई पर था। शव पर चोट आदि के निशान नहीं हैं। जिससे प्रतीत होता है कि मुकेश की जहर खाने से मौत हुई है। संतलाल ने आरोप लगाया कि मुकेश की पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था। इसी से दुखी होकर बेटे ने आत्महत्या की है। संतलाल की शिकायत पर पुलिस ने मृतक मुकेश की पत्नी के खिलाफ भादस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। मृतक मुकेश के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed