{"_id":"584ef2024f1c1b676f649f33","slug":"bhiwani-news-pape-leak-city-deal-two-names-comes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामला: शहर में ही हुई डील, दो नाम आए सामने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर लीक मामला: शहर में ही हुई डील, दो नाम आए सामने
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
पेपर लीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में पेपर लीक मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और अगले 24 से 48 घंटे में पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। अब तक की जांच में सामने आया है कि पकड़े गए परीक्षार्थी की डील शहर के ही एक पार्क में हुई थी। युवक के गांव के ही एक अन्य युवक ने फोन से सारी सेटिंग करवाई। इतना ही नहीं पार्क में ही पकड़े गए परीक्षार्थी को फर्जी फ्लाइंग कर्मी के बारे में बता दिया गया था। मामले में दो नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी मगर वे हाथ नहीं आए।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का पेपर लीक कहां हुआ यह खुलासा तो लीक करने वाले गिरोह के सदस्य या मुखिया के पकड़े जाने के बाद ही होगा मगर इतना तय है कि इनके लिंक पूरे प्रदेश में फैले हैं। पुलिस की अब तक की जांच में यह सामने आया है। पुलिस आरोपी को साथ लेकर रातभर छापेमारी करती रही। पुलिस को जांच में कुछ नाम तो सामने आए मगर आरोपी अभी फरार है। उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई मगर वे नहीं मिले।
कोई सेटिंग करनी है के, इस नंबर पर कॉल कर ले
आंसर-की के साथ पकड़े गए परीक्षार्थी से पुलिस को गिरोह के बारे में कुछ अहम सुराग लगे हैं। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए जींद जिले के गांव घोघड़िया निवासी परीक्षार्थी नरेंद्र ने बताया कि उसके पास गांव के ही एक युवक का फोन आया कि तेरा क्लर्क का पेपर है ना। जिसके बाद उसने कहा कि हां। फिर पूछा कि कहां सेंटर आया है। तो बताया कि भिवानी। फिर पूछा गया कि कोई सेटिंग करनी है के। जब जवाब दिया कि करवा दे तो उसने एक नंबर दिया और बोला कि इस नंबर पर कॉल कर ले। युवक ने बताया कि जब उसने कॉल की तो उसे शहर के एक पार्क में बुलाया गया। वहां कुछ लोग मिले, जिन्होंने फोन पर बात करवाई। उसे फर्जी फ्लाइंग कर्मी के बारे में भी बताया कि ये व्यक्ति आएगा आंसर-की देने।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा। युवक बार-बार अपने बयान बदल रहा है। अब तो उसके हरेक बयान की पूरी जांच की जा रही है। जल्द ही इस पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
विजय देशवाल, डीएसपी