फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, liquor, factory, cia, raid, team

 सांगा में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर सीआईए टीम ने मारा छापा  

Tue, 29 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Tue, 29 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, liquor, factory, cia, raid, team
शराब - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर सीआईए पुलिस ने छापा मारा तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। नकली लेबल व अन्य सबूत मिटाने के लिए स्प्रिट डालकर आग लगा दी। हमले में एक पुलिस कर्मी को चोट आई, जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए।

मामला रविवार रात करीब सवा आठ बजे का है। सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि सांगा गांव में नकली शराब बनाने का कारोबार चल रहा है। खेतों में बनाये भवन में नकली शराब का खेल चल रहा था, जिसके बाद टीम ने एसआई जयपाल सिंह के नेतृत्व में छापा मारा। अचानक पुलिस को देख वहां नकली शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। शराब फैक्ट्री में मौजूद करीब 10-12 लोगों ने पुलिस पार्टी ही हमला कर दिया। हमलावरों और पुलिस में हाथापाई हुई। बाद में फैक्ट्री में आग लगाकर हमलावर अंधेरे में फरार हो गए। अचानक हुए हमले से पुलिस कर्मी भी संभल नहीं पाए। हमले में पुलिस कर्मी सज्जन सिंह को चोट आई। जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके से करीब 44 बोतल नकली शराब और करीब करीब दो से अधिक ब्रांडेड कंपनियों के लेबल बरामद किए। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एसआई जयपाल सिंह के बयान पर प्रदीप, अमित, बिजेंद्र, बाला देवी, निर्मला, सोनू व चार-पांच अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस टीम पर हमला करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सबूत मिटाने के लिए लगाई आग
पुलिस पार्टी पर हमला करने के बाद पुलिस के हाथ कोई सबूत न आए इसके लिए हमलावरों ने नकली शराब, लेबल पर स्प्रिट डालकर आग लगा दी। आग तेजी से फैली। पुलिस ने सोमवार सुबह भी मौके का निरीक्षण किया और सबूत बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली शराब पर लगाए जा रहे थे ब्रांडेड कंपनियों के लेबल
नकली शराब पर ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगाकर लोगों को चूना लगाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 29 बोतल नैना मार्का, 17 बोतल इंपीरियल ब्ल्यू, 17 बोतल मैकडोल, 192 लेबल मैकडोल नंबर वन, 104 लेबल कॉन्टेसा रम व अन्य अंग्रेजी शराब के लेबल बरामद किए। 


अंग्रेजी नकली शराब बनाने की सूचना पर छापेमारी करने वाली सीआईए टीम पर हमला किया गया है। एक पुलिस कर्मी को चोट आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।
उदमीराम, एसएचओ, सदर थाना


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed