{"_id":"589225f34f1c1b5979e80ec0","slug":"bhiwani-news-lady-hung-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के तिगड़ाना गांव में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति, सास, तीन जेठ के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
तिगड़ाना गांव में करीब 22 वर्षीय महिला नीलम का शव घर में ही संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर सदर थाना पुलिस और मृतका के परिजन जींद जिले के गांव मांड़ीखुर्द से अस्पताल पहुंचे। मृतका की मां कृष्णा, पिता सत्यवान व अन्य परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मृतका के परिजनों ने बताया कि रात को उनकी नीलम से बात हुई थी तब तक सब ठीक थे। दहेज के लिए मारपीट की जाती थी। देर रात एक बजे फोन आया कि नीलम की तबीयत खराब है, आप अस्पताल आ जाओ। सुबह पता लगा कि नीलम ने फांसी लगा ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीलम की हत्या की गई है। उसका पति संजय, सास व तीनों जेठ उसे तंग करते थे। मामले में मृतका के ससुराल पक्ष से भी लोग अस्पताल पहुंचे। गांव के गणमान्य लोगों ने मृतका के मायके पक्ष के लोगों से मामले में कार्रवाई बाबत बातचीत भी की मगर परिजन मुकदमा दर्ज करवाने की बात पर अड़े रहे। सदर थाना से एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि महिला नीलम की मौत मामले में मृतका के पिता सत्यवान की शिकायत पर उसके पति संजय, सास चमेली, जेठ ईश्वर, कृष्ण, जयबीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।