फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, karmod incident, accused, driver, arrested

कारीमोद मामले का आरोपी चालक गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news, karmod incident, accused, driver, arrested
बाढड़ा में सोमवार को सड़क हादसे के बाद फरार हुए पिकअप चालक अनार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यालय में पेश किया गया। गौरतलब है कि सोमवार को गांव कारीमोद में पिकअप न रोके जाने पर चार छात्राएं चलते पिकअप से कूद गई थी। जिनमें से दो की मौत हो गई थी जबकि दो घायल हो गई थी। पिकअप चालक उस समय मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने पिकअप चालक जेवली निवासी अनार सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

बाढड़ा थाना के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी को बाढड़ा से गिरफ्तार किया था। चालक अनार सिंह से पूछताछ में बताया कि पिकअप गाड़ी जेवली निवासी विकास की है और वह भैंस लाने व ले जाने में इसे प्रयोग करते हैं। एचसी कृष्ण ने बताया कि चालक अनार सिंह ने बताया कि मोद अड्डे से पहले उसने पिकअप रोककर एक-दो अन्य सवारियों को भी उतारा था। उस दौरान भी छात्राओं ने उससे कारीमोद पिकअप रोकने की बात नहीं की थी। अड्डा आने के बाद अगर छात्राओं ने आवाज भी दी हो तो उसे केबिन में बैठे होने के कारण आवाज सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन


तिरंगा फहराने का सपना नहीं हो सका पूरा
पिकअप चालक की लापरवाही से कारीमोद हादसे में काल का ग्रास बनी अंजू तिरंगा फहराने का सपना पूरा होने से पहले ही कफन में लिपट गई। हादसे से ठीक दो दिन पहले अंजू ने खुद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य बलबीर सिंह के सामने अपनी यह दिली ख्वाहिश बयां की थी। बकौल प्राचार्य, अंजू चाहती थी कि स्कूल में रहते हुए एक बार वह भी ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दें। मगर उसकी यह ख्वाहिश मन में ही रह गई और इसे कोई भी पूरा नहीं कर सकता। घटना के बाद से ही मुझे अंजू की वह बात याद आ रही है। विधाता के आगे किसी का जोर नहीं चलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे के बाद से ही मृतका अंजू व पूनम के गांव कारीमोद में ही नहीं बल्कि स्कूल में भी गमगीन माहौल है। यहीं कारण है कि हर बार बाढड़ा के राजकीय स्कूल में धूमधाम से मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस समारोह इस बार बेहद सामान्य ढंग से मनाया जाएगा। अंजू शैक्षणिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती थी। अंजू की सहपाठी छात्राओं व विद्यालय प्रभारी गरिमा ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ कभी-कभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेती थी। बाढड़ा सीनियर सेकेेंडरी स्कूल के प्राचार्य बलबीर सिंह ने अमर उजाला प्रतिनिधि से हुई बातचीत में बताया कि दोनों छात्राओं की मौत से हर स्टाफ सदस्य आहत है। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जब स्टाफ सदस्यों से बातचीत की गई तो सभी ने एक सुर में केवल ध्वजारोहण कार्यक्रम तक ही गणतंत्र दिवस समारोह को सीमित रखने का मशवरा दिया। इस दफा गणतंत्र दिवस समारोह बेहद सामान्य ढंग से ही मनाया जाएगा।


पूरे परिवार में इकलौती बेटी थी अंजू
कारीमोद हादसे में पिकअप से सबसे पहले कूदने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा अंजू अपने पिता की इकलौती पुत्री थी। अंजू के पिता राजेश व उसके दो भाईयों की संतानों में से अंजू ही इकलौती बेटी थी। इकलौती बेटी होने के कारण वह पूरे परिवार की लाडली थी। प्राचार्य बलबीर सिंह ने बताया कि अंजू का सपना था कि वह पढ़-लिखकर माता-पिता ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed