फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, governement school, teacher, ransom

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने मांगी थी रंगदारी

Tue, 10 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, governement school, teacher, ransom
- फोटो : अमर उजाला
भिवानी में दीपावली से कुछ दिन पूर्व इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम संचालक से 15 लाख की रंगदारी मांगने वाला दिल्ली के एक सरकारी स्कूल का शिक्षक ही निकला। सिर्फ जल्दी रुपये कमाने के लिए ही शिक्षक ने अपने साथी संग मिलकर रंगदारी मांगी। अकेले इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम संचालक ही नहीं बल्कि रोहतक के एक सरकारी स्कूल शिक्षक, दिल्ली के एक व्यापारी से भी रंगदारी मांगी। फिलहाल आरोपी शिक्षक व उसके साथी को पकड़ लिया गया है। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन अक्तूबर को शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के मालिक हरीश चंद्र से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। हरीश की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने मामले में दिल्ली के एक सरकारी स्कूल शिक्षक को काबू किया। जिसने साथी संग रंगदारी मांगने की बात कबूली। पकड़े गए शिक्षक की पहचान सूई वासी जसबीर के रूप में हुई। उसने राजस्थान निवासी अपने साथ बलवान के साथ मिलकर रंगदारी मांगी थी। रंगदारी मांगे जाने से इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम मालिक का परिवार चिंतित था और हर समय अनहोनी की आशंका सता रही थी। डीएसपी हेड क्वार्टर चंद्रपाल व सीआईए इंचार्ज रवींद्र ने बताया कि गांव सुई निवासी दिल्ली में कार्यरत जेबीटी अध्यापक जसबीर ने अपने दो साथियों के सहयोग से अपनी पहचान को छुपाते हुए मोबाइल सिम हासिल की और कृष्णा कॉलोनी निवासी हरि इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक हरीशचंद्र से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने की एवज में जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले को काल ट्रेस के आधार पर दिल्ली में सरकारी अध्यापक गांव सुई के निवासी जसबीर को मुख्य आरोपी पाया तथा उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जल्दी रुपये कमाने के लिए तीन से मांगी रंगदारी, पहुंच गया जेल
आरोपी सरकारी अध्यापक अध्यापक पर जल्दी रुपये कमाने की धुन सवार थी। उस पर कुछ कर्जा भी था। इसी कारण उसने रंगदारी मांगने जैसा रास्ता चुना। आसान टारगेट चयन करते हुए हरीशचंद्र को रंगदारी के लिए निशाना बनाया। इससे पहले भी वह रोहतक एक सरकारी अध्यापक व उसके साथ से 20 लाख रुपये रिश्वत मांग चुका है। दिल्ली के ही एक व्यापारी से 10 लाख की रंगदारी मांगी। मगर तीनों ही रंगदारी के मामलों में उसके हाथ नाकामी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed