फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, girl student suicide, audio, vulgar, viral, police, haluwas

....मन्न क्यूं बदनाम करो सौ, दे दूंगी जान

Thu, 14 Jul 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 14 Jul 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news, girl student suicide, audio, vulgar, viral, police, haluwas
रेप - फोटो : DEMO Pics
मन्न कै करया स, मन्न क्यूं बदनाम करौ सौ। करै कोए और बदनाम मन्नै करो हो। मेरा नाम बदलकर दूसरी छौरी बात करै स। अर बदनाम मैं होण लाग री सूं। 
विज्ञापन

शहर से सटे गांव के सरकारी स्कूल के शिक्षक का अश्लील ऑडियो वायरल होने के बाद एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के बाद दूसरा ऑडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो उसी छात्रा का है जिसने आत्महत्या कर ली है। ऑडियो में वह एक शख्स को कह रही है कि उसे जबरदस्ती बदनाम किया जा रहा है, जबकि वह किसी से बात नहीं कर करती। बल्कि, उसके नाम से कोई और लड़की बात कर रही है। लड़की भावुक होकर यह तक कह देती है कि मन्न किसी स बात नहीं करी। यकीन दिलाण खातर कुछ भी कर सकूं हूं। अपणे हाथ की नस काट कै भी दिखा सकूं हूं। अपनी मां व परिजनों की कसम भी देती है। वह गुहार लगाती है कि उसका नाम लेकर जो बातचीत रिकॉर्ड है, उसे डिलीट कर दो। 

दूसरा ऑडियो वायरल होने के बाद गांव में फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो उसी छात्रा का है, जो अब इस दुनिया में नहीं है। फिलहाल यह ऑडियो उसी छात्रा का है या नहीं यह जांच का विषय है। इस ऑडियो को आरोपी एक शिक्षक के परिजनों ने पुलिस और मीडिया को उपलब्ध कराया है। वार्तालाप में लड़की ने अपना जो नाम बताया है, वही नाम मृतका का भी है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह ऑडियो कितना पुराना है। पहला ऑडियो 28 नवंबर 2014 का बताया जा रहा है। इस ऑडियो में लड़की सफाई दे रही है कि वह रात में कैसे किसी से मोबाइल पर बात कर सकती है। उसके घर में एक कमरा है, उसी में सब सोते हैं। लड़की ऑडियो में आठ-दस बार यह यकीन दिलाने की कोशिश कर रही है कि वह वो नहीं है, जो उससे (शख्स) बात करती है। उसे बदनाम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


तूं मर जा, मेरा कुछ नहीं बिगड़ना
ऑडियो में वह यह भी कहती है कि रिकॉर्डिंग यदि परिजनों के सामने आ गई तो वह खत्म हो जाएगी। जवाब में शख्स कहता है कि तूं मरती है तो मर जा, मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकता है। मैं तो ऐश कर रहा हूं। ऑडियो में जो शख्स बात कर रहा है, वह कई बार धमकाता है। वह धमकी देता है कि रिकॉर्डिंग वह अभी तेरे परिवार वालों को देने आ रहा है। वह बार-बार लड़की को मरने के लिए भी कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर ‌अश्लील ऑडियो मामले में एक छात्रा ने सामने आकर पहले से आरोपी दो शिक्षकों और अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। छात्रा ने फोन पर अश्लील बातचीत और उससे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। एक और ऑडियो वायरल होने से गांव में तनाव का माहौल है। इसमें छात्रा और एक युवक की बातचीत है। अश्लील ऑडियो मामले में कहा जा रहा है कि गांव के कुछ युवक लड़कियों से बातचीत कर उनको ब्लैकमेल करते थे। उधर पुलिस का कहना है कि आरोपियों शिक्षकों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। मामले में शनिवार को एक युवक पर केस दर्ज किया गया है। अभी तक अश्लील ऑडियो में नाम आने पर एक छात्रा पहले ही आत्महत्या कर चुकी है। इसमें चार शिक्षकों पर केस दर्ज किया गया है। शनिवार को गांव का एक युवक पर केस दर्ज हुआ है। 
 

हालुवास गांव के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की अश्लील ऑडियो में नाम आने से आहत एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के बाद इस मामले में नए खुलासे होने शुरू हो गए हैं। ऑडियो में नाम आने पर एक और छात्रा ने शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा की शिकायत पर पहले से नामजद दो शिक्षकों हरिओम और नरेश के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में बेरला के युवक राज कुमार उर्फ बिल्ला के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। छात्रा ने शिकायत में कहा है कि 28 नवंबर 2014 को ढाई बजे उसके पास फोन कर अश्लील बातचीत की गई। उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई।

डीएसपी से मिले शिक्षक के परिजन, दिया ऑडियो
मामले में आरोपी एक शिक्षक के परिजन शनिवार सायं को मामले की जांच कर रहे डीएसपी से मिलने पहुंचे। नया वायरल ऑडियो भी उनको दिखाया और बताया कि मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए। जो शिक्षक दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो मगर कोई भी निर्दोष मामले में नहीं फंसे। मामला सामने आने के बाद गांव का माहौल भी बदला हुआ है। वायरल दोनों ऑडियो में शिक्षकों, छात्राओं के साथ गांव के कुछ युवकों के भी नाम हैं। इस कारण माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। गांव में हर किसी की जुबान पर ऑडियो ही है।




एक छात्रा ने शिकायत दी है। उसने फोन पर अश्लील बात करने और छेड़छाड़ की बात कही है। छात्रा की शिकायत पर शिक्षक हरिओम, नरेश, एक युवक राज कुमार उर्फ बिल्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच की जा रही है।बृजबाला, एसआई, महिला थाना

आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  उदमीराम, एसएचओ, सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed