फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, water, murder, saint, old person

पानी न देने पर साधुओं ने अधेड़ की हत्या की

Fri, 13 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 13 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, water, murder, saint, old person
क्राइम
लोहारू पुल के नीचे दो साधुओं ने एक अधेड़ व्यक्ति की केवल इसलिए हत्या कर दी कि उसने पानी देने से मना कर दिया। आरोप है कि साधुओं ने अधेड़ के सिर में डंडा मारा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो साधुओं के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हालवास गेट स्थित डेयरी पर काम करने वाले मौजीराम (55) नामक व्यक्ति लोहारू पुल के नीचे पशुओं को घुमाने के लिए गया था। वहां दो साधुओं शराब पी रहे थे। इसी दौरान साधुओं ने मौजीराम से पानी मांगा। मौजीराम ने यह कहते हुए पानी लाने से मना कर दिया कि उसके पशु इधर-उधर भाग जाएंगे। मौजीराम की ना साधुओं को इतनी नागवार गुजरी कि तैश में आए साधुओं ने उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। बताया जाता है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डेयरी संचालक सतबीर सिंह ने बताया कि मौजीराम उनके यहां पिछले 10-12 साल से रह रहा है। उसका कोई परिवार नहीं है। उन्हें यह भी जानकारी नहीं है कि वह कहां का रहने वाला था और उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि क्या है। वह डेयरी में पशुओं की देखभाल करता था और उनके यहां रहता था। दोपहर को एक लड़के ने इस वाकये की उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन

अनाज मंडी पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि डेयरी संचालक सतबीर सिंह की शिकायत पर दो साधुओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed