{"_id":"57b75af34f1c1b363c6ebb88","slug":"bhiwani-news-crime-temple-donation-box-thousand-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के दान पात्र से हजारों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के दान पात्र से हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के तोशाम में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने बाबा मुंगीपा पहाडी पर श्री श्याम मंदिर में दान-पात्रों के ताले तोड़ हजारों रुपये की नकदी सहित मंदिर के पुजारी का लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया। मंदिर समिति ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर का मुआयना किया।
मंदिर के पुजारी कुंजबिहारी शास्त्री रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सुबह 11 बजे के करीब मंदिर के पट बंद करने के पश्चात् मुख्यद्वार पर ताला लगाकर अपने घर चला गया। पुजारी ने सांय 4 बजे मंदिर में आकर देखा तो दान-पात्रों के ताले टूटे हुए थे व मंदिर का अन्य सामान बिखरा हुआ था तथा मंदिर में रखा पुजारी का लैपटॉप भी गायब मिला।
मंदिर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। मंदिर समिति के उप-प्रधान प्रवीण मोंगिया ने बताया कि मंदिर के दान-पात्र खोले करीबन छह महीने हो गए थे। इसलिए गौशाला के दान-पात्र सहित चार दान-पात्रों में लगभग 15 से 20 हजार रुपये की नगदी थी। मंदिर में पुजारी का एक लैपटॉप भी चोर चोरी कर ले गए। मंदिर में से नगदी सहित करीबन 40 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।