फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, shop owner, bike rider, fired

दुकान मालिक पर बाइक सवारों ने किया फायर

Wed, 27 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, shop owner, bike rider, fired
gun
भिवानी के  गांव झोझू कलां बस स्टैंड पर तीन बाइक सवार युवकों ने दुकान मालिक पर फायर कर दिया। जानलेवा हमले में दुकानदार बाल-बाल बच गया। इसके बाद हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आदमपुर पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। देर शाम तक छापेमारी के बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर गांव झोझू कलां बस स्टैंड के समीप तीन बाइक सवार  बदमाशों ने एक दुकान के बाहर खड़े होकर फायर किए। घटना के समय दुकान में दुकानदार भी मौजूद था। बताया जाता है कि युवकों ने दो हवाई फायर किए तथा उक्त दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी। हवाई फायर होने पर आसपास दहशत फैल गई। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना आदमपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। नाकेबंदी की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई बंसीधर ने बताया कि बदमाश नरेश मोबाइल की दुकान पर आए थे। उन्होंने दुकान के बाहर खड़े होकर हवाई फायर किए तथा दुकानदार  नरेश को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।  पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है  लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपियों की संख्या तीन  है। दो आरोपियों जितेंद्र उर्फ काला व मिंटू को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed