फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, sharp weapon, financer, murder

तेजधार हथियार से फाइनेंसर की हत्या

Fri, 02 Dec 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, sharp weapon, financer, murder
murder

विज्ञापन
भिवानी में बस स्टैंड के पास अपने कार्यालय में सोये फाइनेंसर पर बृहस्पतिवार सुबह सात-आठ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सिर और गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किए। पीजीआई में उपचार के दौरान फाइनेंसर की मौत हो गई। बताया जाता है कि हमलावरों ने फाइनेंस पर रुपये लिए हुए थे और लौटाने से बचने के लिए हमला किया। पुलिस ने सूचना के बाद जांच शुरू कर दी है।

मामला बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे का है। बस स्टैंड के पास विद्यानगर वासी फाइनेंसर करीब 28 वर्षीय सोनू का कार्यालय है। बुधवार रात को वह अपने कार्यालय में सोया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे सात-आठ युवकों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सिर व गर्दन पर गंभीर चोटें मारी गई। गर्दन पर लगी चोट ज्यादा गंभीर थी। सूचना पर परिजन पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन पीजीआई रोहतक ले जाने की बजाए हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। हिसार में भी चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक ले जाने की सलाह ली। पीजीआई पहुंचने के बाद सायं करीब साढ़े सात बजे सोनू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई सुनील ने बताया कि सिर और गर्दन पर तेजधार हथियार से अनेक वार किए गए। जिस कारण सोनू की मौत हुई। सोनू से कुछ लोगों ने फाइनेंस पर रूपये लिए थे। लौटाने से बचने के लिए यह हमला किया गया। हमलावर सात-आठ है और एमसी कॉलोनी, भारत नगर के रहने वाले है। जैन चौक चौकी में शिकायत दे दी है और तीन के नाम भी बताये है। सोनू दो भाईयों में बड़ा था और अविवाहित था। उसके पिता महेंद्र सिंह फौज में थे, जिनका पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जैन चौक चौकी से इंचार्ज एसआई रामधारी ने बताया कि युवक  सोनू की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने पीजीआई में दम तोड़ा है। पुलिस पीजीआई पहुंच रही है और परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed