{"_id":"5762f71a4f1c1be53811c3d4","slug":"bhiwani-news-crime-sant-ram-rahim-photo-facebook-upload-tease","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत राम रहीम की फोटो से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर की अपलोड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संत राम रहीम की फोटो से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर की अपलोड
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक के लिए टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक पर अपलोड किया गया। फोटो शेयर करने के साथ-साथ अभद्र कमेंट भी किए गए। इसकी शिकायत उनके एक अनुयायी ने पुलिस में की। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गौरव इंसा ने बताया कि 14 जून को फेसबुक पर संत गुरमीत राम रहीम की फोटो से छेड़छाड़ कर ऐसी बनाई गई है, जिससे डेरा प्रेमियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो। इस फोटो को शेयर व टैग किया गया है। इसके बाद अभद्र कॉमेंट भी किए गए है। इससे संत राम रहीम के भक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। फोटो से छेड़छाड़ व टैग करने वाले भिवानी के ही विजेंदर व विजय है। एक युवक दादरी गेट क्षेत्र का रहने वाला है तो एक पालुवास मोड़ नया बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मामले में शहर थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी विजेंद्र व विजय के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67ए, आईपीसी की धारा 295 ए ,504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।