{"_id":"56fc23e74f1c1b3e68f007ae","slug":"bhiwani-news-crime-rape-adult-bride-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग दुल्हन ने पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग दुल्हन ने पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित की मां ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
15 की उम्र में ही जबरन कर दी 35 साल के व्यक्ति से शादी
- नाबालिग दुल्हन की शिकायत पर पति, सौतेली मां, चचेरे भाई, चाचा के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जबरन शादी की और अब पिछले दो साल से घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया जा रहा है। सौतेली मां ने किया ये सब। 17 वर्ष की नाबालिग दुल्हन ने यह शिकायत पुलिस में की। नाबालिग दुल्हन की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सौतेली मां, चाचा, चाची, चचेरे भाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में 17 वर्षीय नाबालिग दुल्हन ने बताया कि वह हिसार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसकी माता की मौत के बाद सौतेली मां, चाचा-चाची उसे तंग करने लगे। महज 15 साल की उम्र में ही उसकी शादी भिवानी जिले के गौरीपुर गांव में कर दी। उसका पति करीब 35 वर्ष का है जो खानक में ठेकेदार है। अब उसे घर में बंधक बनाया हुआ है। पति उससे दुष्कर्म कर रहा है। किशोरी अपने मामा के परिवार की सहायता से घर से बाहर निकली और थाने पहुंचकर शिकायत की। नाबालिग दुल्हन की शिकायत पर हरकत में आई सदर थाना पुलिस ने किशोरी के पति, सौतली मां, चाचा-चाची, चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले में महिला पुलिस कर्मी एएसआई प्रवीण देवी ने बताया कि किशोरी के पति राजा, चाचा कपूर सिंह, सौतेली मां जीतो देवी, चाची शकुंतला देवी, चचेरे भाई विनोद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन