{"_id":"5766f1874f1c1bd24d11c2a9","slug":"bhiwani-news-crime-murder-arrested-three-days-before-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह पहले हुए मर्डर का आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन माह पहले हुए मर्डर का आरोपी दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के चरखी दादरी में करीब तीन माह पूर्व गांव अटेला निवासी व्यक्ति की हत्या के आरोपी को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने शराब के नशे में धुत होकर पत्थर मारकर उक्त व्यक्ति की हत्या की थी।
सीआईए पुलिस इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि 24 मार्च को फाग के दिन गांव अटेला में रोशनलाल की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। हत्या के बाद से आरोपी बिजेंद्र पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। बाद में यह मामला सीआईए पुलिस को सौंप दिया गया। रविवार को आरोपी बिजेंद्र को गांव डोहका से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी बिजेंद्र ने पुलिस पूछताछ यह कबूल किया है कि उसने शराब के नशे में रोशनलाल को पत्थर मार दिया था। पत्थर उसके सिर में जा लगा जिससे उसकी मौत हो गई।