फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, more interest, greed, one crore rupees, run

ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर एक करोड़ 31 लाख 88 हजार लेकर कंपनी फुर्र

Sat, 15 Oct 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, more interest, greed, one crore rupees, run
- फोटो : amar ujala

विज्ञापन
भिवानी में जितनी ज्यादा राशि इन्वेस्ट करोगे, उतना ज्यादा ब्याज मिलेगा। लगभग सात से आठ रुपये प्रति सैकड़ा। यह लालच देकर एक फाइनेंस कंपनी ने एक ही व्यक्ति और उसके रिश्तेदारों के एक करोड़ 31 लाख 88 हजार 729 रुपये हड़प लिए। पैसा ऐंठ अब कंपनी प्रतिनिधि फरार हो गए है। पुलिस ने शिकायत के बाद दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।


महम गेट पर खुले एक फाइनेंस कंपनी कार्यालय में धोखाधड़ी हुई। जिसका मुख्यालय गुड़गांव में बताया जा रहा है। इंद्र कॉलोनी वासी पवन कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी राशि पर ज्यादा ब्याज दे रही थी। जितनी ज्यादा राशि, उतना ज्यादा ब्याज। अलग-अलग राशि पर पांच से आठ रुपये प्रति सैकड़ा का ब्याज दे रही थी। ब्याज के लालच में उसने रुपये लगाए। उसे ज्यादा ब्याज के साथ लौटाए भी गए। जिसके बाद उसके कहने पर उसके रिश्तेदारों, दोस्तों ने भी लगाए। उसने स्वयं भी लगाए। करीब एक करोड़ 31 लाख 88 हजार 729 रुपये कंपनी में इन्वेस्ट किए। अगस्त माह में रुपये इन्वेस्ट किए गए। अब न ब्याज मिल रहा है और न मूल। कंपनी का कार्यालय बंद है। उनके गुड़गांव स्थित मुख्यालय में भी पता किया मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। अब उसके कहने पर रुपये लगाने वाले साथी, रिश्तेदार उसे रुपयों के लिए टोक रहे है। कंपनी ने ब्याज के अलग-अलग मानक निर्धारित कर रखे थे। पांच लाख तक अलग, 10 लाख तक अलग, 50 लाख से ज्यादा राशि जमा कराने पर ज्यादा ब्याज था। मामले में सिविल लाइन थाना से एसआई चंद्र सिंह ने बताया कि पवन की शिकायत पर दिनेश, प्रमोद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। ये दोनों कंपनी के कर्मचारी है। अभी जांच की जा रही है। जांच में सामने आया है कि इन दोनों ने भी राशि अपने गुड़गांव कार्यालय में जमा करा दी है। अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed