{"_id":"57f158e14f1c1bb865574ec9","slug":"bhiwani-news-crime-gignow-mother-son-knife-attack-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिगनाऊ में मां-बेटे पर चाकुओं से हमला, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिगनाऊ में मां-बेटे पर चाकुओं से हमला, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के गिगनाऊ गांव में रविवार देर शाम दो युवकों में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने मुकेश पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान बीच बचाव करने आई मुकेश की मां पर भी युवक ने कातिलाना हमला कर दिया। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। दोनों घायलों को लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिगनाऊ गांव में रविवार देर सायं अपने घर के सामने से ट्रैक्टर ट्राली को गली में लेकर आने पर दो युवकों में आपसी विवाद हो गया। इससे तैश में आकर गांव के ही एक युवक ने गांव के मुकेश व उसकी मां भतेरी पर हमला कर दिया। दोनों को खून से लथपथ हालत में लोहारू के सीएचसी हालत में लाया गया जहां से उनको रेफर किया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने के कारण उनको भिवानी रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नही हो पाया था।