{"_id":"57dc51b24f1c1bd949d48e3c","slug":"bhiwani-news-crime-five-lakh-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े पांच लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के चरखी दादरी में रेलवे पुलिस में नौकरी लगाने की एवज में साढ़े पांच लाख की ठगी करने वाले दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को दादरी सीआईए ने गिरफ्तार किया है। करीब सात माह पूर्व हुई जालसाजी की शिकयत गांव चांगरोड निवासी युवक ने सदर पुलिस को दी थी। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रुपयों की बरामदगी के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
सीआईए प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि गांव चांगरोड निवासी अनुप ने सदर पुलिस को जून माह में जालसाजी करने की शिकायत दी थी। शिकायत में अनूप ने बताया था कि दिल्ली के शुक्र बाजार निवासी प्रकाश साहनी ने 17 फरवरी को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा उसे देकर साढ़े पांच लाख रुपये लिए थे। इसके कुछ दिन बाद उसने मेडिकल व ज्वाइनिंग लेटर उसे थमाया और ट्रेनिंग के लिए लखनऊ भेज दिया। अनूप ने बताया कि वहां किसी प्राइवेट कंपनी में उसने दो माह बाद जब वेतन मांगा तो उन्होंने वेतन देने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद जब उसने कंपनी के कागजातों की जांच करवाई तो वहां उसकी ट्रेनिंग का कोई रिकॉर्ड ही नहीं मिला। इसी बीच जब उसने ज्वाइनिंग लेटर व अन्य कागजातों की जांच की तो वो फर्जी पाए गए। इसके बाद वो लखनऊ से लौट आया और उसने प्रकाश साहनी से संपर्क साधा। अनूप ने बताया कि इस दौरान रुपयों को लेकर प्रकाश ने परनोट भी भर दिया मगर बाद में रुपये देने से मुकर गया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शुक्रवार को सीआईए ने नई दिल्ली के शुक्र बाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दादरी लाने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर ऐंठी गई राशि की बरामदगी के लिए दो दिन के रिमांड पर ले लिया। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।