{"_id":"57f3fcfd4f1c1b9b0626f7a7","slug":"bhiwani-news-crime-every-week-theft-five-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर सप्ताह चोरी हो रही पांच बाइक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर सप्ताह चोरी हो रही पांच बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में हर सप्ताह शहर के अलग-अलग हिस्सों से पांच बाइक चोरी हो रही है। पिछले नौ माह में 189 बाइक चोरी हो चुकी है। बाइक के अलावा आठ कार व 39 अन्य बड़े वाहन चोरी हो चुके है। पुलिस न वाहन चोरी की वारदातें रोक पा रही है और नहीं चोरी हुए वाहनों को बरामद कर पा रही है।
शहर में एक के बाद एक वाहन चोरी हो रहे है। इन्हें यहां से चोरी कर दूसरे राज्यों या जिलों में औने-पौने दामों पर बेचा जा रहा है। नौ माह में ही 240 वाहन चोरी हो चुके हैं। वाहन चोरी की घटनाओं को नजरअंदाज कर पुलिस चालान काटने में व्यस्त है। हर चौक-चौराहे व प्रमुख मार्गों के अलावा अब छोटे रास्तों पर भी पुलिस के जवान तैनात होकर चालान काटने में व्यस्त है और चोरों को पकड़ना तो दूर चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए भी प्रयास नहीं हो रहे। यहीं कारण है कि चोरों के हौसले बुलंद है और औसतन हर सप्ताह पांच बाइक चोरी हो रही है। इंचार्ज एएसआई कृष्ण मलिक के नेतृत्व में टीम ने करीब 18 चोरी की बाइक बरामद की। इनमें अधिकतर पिछले वर्ष या उससे पहले की है।
पिछले साल चोरी हुई 344 बाइक, 24 कार और 53 अन्य वाहन
बाइक चोरी की वारदातें साल-दर साल कम होने की बजाए बढ़ती ही जा रही है। पिछले साल 344 बाइक विभिन्न क्षेत्रों से चोरी हुई। बाइकों के साथ 24 कार, 53 अन्य वाहन चोरी हुए यानी कुल 421 वाहन चोरी हुए। इस साल भी नौ माह में करीब 240 वाहन चोरी हो चुके है।
विज्ञापन
वाहन चोरी की घटनाएं रोकने और चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है। कुछ चोर पकड़े भी गए है। मगर लोगों को भी थोड़ा जागरूक होना होगा। वे अपने वाहनों में व्हील लॉक लगवाए। उसका प्रयोग करें। कोई संदिग्ध नजर आए तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
चंद्रपाल बिश्रोई, डीएसपी, हेड क्वार्टर