फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, delhi, police, employee, house, theft

दिल्ली पुलिस के जवान के घर लाखों की चोरी

Sun, 13 Nov 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, delhi, police, employee, house, theft
thief

विज्ञापन
भिवानी शहर से सटे हरिपुर गांव में बीती रात चोर दिल्ली पुलिस के जवान के घर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चुरा ले गए। पीड़ित परिवार ने शादी के लिए जेवरात जुटाए थे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके का मुआयना किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात शुक्रवार रात दो बजे से पहले हुई। चोरी के बारे में परिवार को उस समय पता लगा, जब दिल्ली पुलिस में तैनात श्रीराम शर्मा कहीं बाहर से अपने घर पहुंचे। श्रीराम शर्मा रात्रि ढाई-तीन बजे घर पहुंचे तो मेन गेट खुला मिला। बताया जाता है कि लगभग 20 तोले वजन के जेवरात और करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी हुई। अनुमान है कि पड़ोसी की छत से चोर श्रीराम शर्मा के घर में घुसे।
विज्ञापन

चोरी की सूचना के बाद शनिवार सुबह सदर थाना प्रभारी ने मौके का मुआयना किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

जांच अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि चोरी के बारे में सबसे पहले रात्रि ढाई-तीन बजे श्रीराम शर्मा को पता लगा। चोर जिस छोटे बक्से में जेवरात रखे थे, उसी को उठा ले गए। इस परिवार ने शादी के लिए जेवरात एकत्र कर रखे थे। सत्यनारायण ने बताया कि श्रीराम शर्मा के बेटे रविदत्त की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed