{"_id":"578548a64f1c1b1b4313d8a6","slug":"bhiwani-news-crime-cought-syrup-medicine-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 सीसी खांसी की दवा और दो सीसी ऑक्सिटोक्सिन दवाओं के साथ एक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
52 सीसी खांसी की दवा और दो सीसी ऑक्सिटोक्सिन दवाओं के साथ एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी शहर के दादरी गेट क्षेत्र में नशे की दवाओं का कारोबार खूब चल रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड के पास सड़क पर खड़े युवक की तलाशी ली और उससे 50 शीशी खांसी की दवा व दो शीशी ऑक्सिटॉक्सिन की बरामद की। खांसी की दवा नशे के तौर पर इस्तेमाल होनी थी। पूछताछ में युवक ने एक दवा दुकानदार का भी नाम लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दादरी गेट क्षेत्र नशीली दवाओं का पुराना अड्डा है। पिछले दो-तीन साल में यहां करीब चार-पांच बार कुछ दवा विक्रेताओं को नशीली दवाएं बेचने के आरोप में पकड़ा गया। अब इन दवा दुकानदारों के साथ मिलकर आसपास के कुछ युवा भी इस धंधे में शामिल हो गए है और बेरोक-टोक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री हो रही है।
जैन चौक चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात हाउसिंग बोर्ड दादरी गेट के पास छापेमारी कर एक युवक को काबू किया। युवक के पास से खांसी की दवा की 50 शीशी, दो शीशी ऑक्सिटॉक्सिन की बरामद की गई। युवक के पास न कोई लाइसेंस था और न ही अन्य कोई दस्तावेज। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि ये दवाइयां दादरी गेट स्थित एक दवा दुकान की है। दुकानदार ही इन दवाइयों को बेचता है। वह तो सिर्फ सप्लायर है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे बेल मिल गई। दवा दुकानदार का नाम सामने आने के बाद अब पुलिस ने दुकानदार को दवाइयों की पूछताछ के बारे में पकड़ने की तैयारी कर ली है। पुलिस जांच कर रही है कि युवक सही बोल रहा है या नहीं। दवाइयां किसकी है और कहां से लाई गई है।
विज्ञापन
दिल्ली से बिना बिल के कम दाम में सप्लाई होती है दवाइयां
प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का खेल दिल्ली से चलता है। बिना बिल के सस्ती दवाइयां दिल्ली से लाई जाती है और भिवानी में प्रिंट रेट पर बेचा जाता है। अनेक दुकानदार तो ज्यादा कमाई के फेर में प्रिंट रेट से भी ज्यादा में बेचते है। नशे के आदि लोग महंगे दामों पर भी इन दवाइयों को खरीदते हैं।
पहले भी पकड़ा गया था नशीली दवाओं और इंजेक्शन का जखीरा
सीआईडी टीम ने पिछले वर्ष भी दादरी गेट क्षेत्र में एक दवा दुकानदार को खुलेआम लोगों को नशे के इंजेक्शन लगाते काबू किया था। उसके पास से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन भी बरामद हुए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान को सील कर दिया था। साथ ही दवा विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ लाइसेंस रद करने की भी सिफारिश की गई थी।
खांसी की दवा ज्यादा मात्रा में पीने से होता है नशा
यूं तो जिस कंपनी की खांसी की दवा बरामद की हैं, वे प्रतिबंधित नहीं हैं। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा का कहना है कि चिकित्सक द्वारा बताई गई मात्रा में खांसी की दवा लेना कोई गलत नहीं है। एक साथ ज्यादा मात्रा में लेने से यह दवा नशा बन जाती है। इस दवा में कोडिन साल्ट होता है। बिना लाइसेंस व बिल के इतने मात्रा में खांसी की दवा बरामद होने की वजह से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ एक युवक उत्तम नगर वासी प्रदीप को पकड़ा गया है। युवक के पास दवाइयां का कोई बिल नहीं था। युवक ने बताया है कि दवाइयां दादरी गेट स्थित एक दवा दुकानदार की है। अभी जांच की जा रही है और युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जगबीर सिंह, एसआई, इंचार्ज
जैन चौक चौकी