फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, car, demand, complete, lady. doctor, beat

गाड़ी की मांग पूरी नहीं हुई तो तो महिला चिकित्सक को पीटा

Mon, 12 Sep 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, car, demand, complete, lady. doctor, beat
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
भिवानी में कार की डिमांड पूरी नहीं की तो एक महिला चिकित्सक को उसके डाक्टर पति ने पीटा। आरोप है कि रॉड से पीटा गया। गंभीर हालत में घायल महिला चिकित्सक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने महिला चिकित्सक की शिकायत पर आरोपी डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भोजांवाली माता मंदिर नया बाजार क्षेत्र वासी डा. ईशा शर्मा को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को दिए बयान में डा. ईशा शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 2010 में नया बाजार वासी डा. हिमांशु के साथ हुई थी। वह शहर के ही एक अस्पताल में प्रेक्टिस करती है। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए तंग किया जा रहा है और कई बार मारपीट की गई। पति कहता है कि उसे शादी में 50 लाख रुपये मिलते मगर तुम कुछ नहीं लाई। पति के तानों के बाद उसके पिता ने 10-15 लाख रुपये भी दिए, मगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई। बाद में उसे लड़की हुई। अब काफी दिनों से तंग किया जा रहा है कि गाड़ी खरीदनी है, उसके लिए आठ लाख रुपये लाओ। गाड़ी के लिए रुपये नहीं लाने पर ही नौ सितंबर की रात उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घर से नहीं निकलने दिया गया। रॉड से उसके हाथ, सिर, कंधे में चोट मारी गई। बाद में उसके पिता व बहन को फोन कर सूचित किया और उन्होंने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी सास, ससुर, ननद, नंदोई भी उसे तंग करते है। महिला चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति व चार अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामले में सिविल लाइन थाना से  एएसआई उमेद सिंह ने बताया कि महिला चिकित्सक की शिकायत पर उसके पति हिमांशु, सास निर्मला, ससुर ताराचंद, ननद सुधा, नंदोई राम प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed