{"_id":"58431c764f1c1b7f76de5abd","slug":"bhiwani-news-crime-boy-girl-drink-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में युवती और युवक ने इमरजेंसी में किया हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में युवती और युवक ने इमरजेंसी में किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में शराब के नशे में एक युवक व युवती ने रात को इमरजेंसी में हंगामा किया। दोनों घायल हालत में थे। नशा उतरा तो दोनों फरार हो गए। नशे में चिकित्सक से भी अभद्र व्यवहार किया। चिकित्सक ने अब इसकी शिकायत चौकी में की है।
मामला देर रात का है। एक युवक और युवती को इमरजेंसी लाया गया। दोनों को ही चोट लगी थी और दोनों शराब के नशे थे। नशे में युवक व युवती ने चिकित्सक से भी अभद्र व्यवहार किया। पुलिस कर्मी भी दोनों से परेशान दिखे और रात को ही महिला पुलिस कर्मी भी बुलाई गई। बताया जाता है कि युवक व युवती दोनों गुड़गांव से है। एक व्यक्ति ने युवती को भिवानी में खोले नए सेंटर के लिए नौकरी पर रखा था। रात को युवती ने अपने एक साथी युवक को बुलाकर शराब पी और फिर दोनों में झगड़ा हुआ। युवक जबरन युवती को अपने साथ गुड़गांव ले जाने लगा। युवती ने इंकार किया। जिस पर युवक ने युवती की पिटाई शुरू कर दी। युवती की पिटाई देख कुछ अन्य लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। जिस कारण दोनों घायल हुए। मारपीट का मामला जैन चौक चौकी क्षेत्र का है।
मामले में अस्पताल चौकी से एएसआई परमजीत सिंह ने बताया किरात को एक युवत, युवती को लाया गया था जो शराब के नशे में धुत थे। सुबह बिना बताये गायब हो गए। चिकित्सक ने शिकायत की है।