फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, beat, police

पुलिस कर्मचारियों के साथ की मारपीट

Sat, 03 Sep 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, beat, police
police fight - फोटो : अमर उजाला
भिवानी के बवानीखेड़ा में खुद को आईजी स्टाफ टीम का सदस्य बताते हुए ओवर लोड वाहनों की पासिंग कराने का प्रयास करने वाले तीन लोगों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पुलिस का आरोप है कि घायल कर उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपियों को गांव से ही ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


वीरवार रात जमालपुर नाका पर एएसआई महादेव सिंह व कर्मचारी जोगेन्द्र सिंह ड्यूटी पर थे और रात्रि लगभग 12 बजे एक सफारी गाड़ी आकर रुकी, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। इसमें सवार एक व्यक्ति ने अपने आपको हिसार के आईजी स्टाफ का कर्मचारी होने का रौब झाड़ते हुए पीछे से कुछ दूरी पर आ रही ओवरलोड गाड़ी को निकालने की बात कही। इस पर एएसआई महादेव ने इनकार किया तो उसने उसे फिर धमकी दी। इस पर तीनों आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों पर हमला बोल दिया और उनकी वर्दी फाड़कर घायल कर फरार हो गए। हेड कांस्टेबल रमेश कुमार ने बताया कि इस वारदात की सूचना के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सफारी गाड़ी की तलाश की। गाड़ी उन्हें जमालपुर के बस स्टैंड पर आरोपियों सहित दिखाई दी और उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार मामला दर्ज कर  लिया। थाना प्रबंधक गल्ला राम ने बताया कि हिसार के रहने वाले राजेश कुमार, देसराज व बिड बबलैण निवासी सुरेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed