{"_id":"577abc524f1c1b700c7fa4fd","slug":"bhiwani-news-crime-beat-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी के कुंगड़ में युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार को कुंगड़ निवासी अमित कुमार ने बताया कि रविवार को सांय पांच बजे वह खेत में जा रहा था। गांव के ही दो लोगों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अमित की शिकायत पर गांव कुंगड़ निवासी परमवीर और नरेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामजा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।