{"_id":"580d0ad14f1c1b2f77bc2075","slug":"bhiwani-news-crime-battery-hundred-litre-disel-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेट की बैटरी, 100 लीटर डीजल चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनसेट की बैटरी, 100 लीटर डीजल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी केओबरा गांव में लगे रिलायंस कंपनी के टावर से अज्ञात ने जनसेट की बैटरी तथा करीब 100 लीटर डीजल चोरी कर लिया। घटना की सूचना बहल पुलिस को दी गई है।
ओबरा गांव से लोहारू की तरफ जाने वाले रास्ते पर बनी दुकानों के पीछे रिलायंस कंपनी का टावर लगा है। टावर की देखरेख करने वाले युवक विकास ने बताया कि वह शनिवार की शाम करीब सात बजे वह टावर को लॉक कर गया था। लेकिन, सुबह करीब सात बजे जब टावर बंद हुआ तो उसे कुछ गड़बड़ का अंदेशा हुआ। उसने टावर में आकर देखा तो मेन गेट के अलावा जनसेट के ताले टूटे हुए है। जनसेट में रखी बैटरी गायब मिली तथा जनसेट के टैंक से करीब 100 लीटर डीजल नदारद मिला। थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि चोरी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन