फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Five henchmen of Lawrence Bishnoi gang arrested by Bhiwani police

Bhiwani: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच गुर्गें भिवानी पुलिस के हत्थे चढ़े, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Mon, 14 Aug 2023 05:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 05:14 PM IST
सार

आरोपी सिद्धू मूसेवाला के हत्यारोपी सचिन के दोस्त रवि की हत्या का बदला लेने के लिए आए थे। भिवानी पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां उनको रिमांड पर हासिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
Bhiwani: Five henchmen of Lawrence Bishnoi gang arrested by Bhiwani police
जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के बापोड़ा-बलियाली रोड के समीप से भिवानी पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पांच आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन विदेशी पिस्तौल, तीन मैग्जीन और 70 राउंड बरामद किए हैं।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान हाल तोशाम में विद्यानगर निवासी दीपक उर्फ भोंदी, शिव कॉलोनी निवासी विकास, मूल रूप से खरकड़ी सोहान और हाल तोशाम निवासी नवीन, उत्तर प्रदेश के जिला मुज्जफरपुर में नूनाखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र निवासी मोहित और दुल्हेरा पुलिस थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी जिला भिवानी निवासी सचिन के दोस्त रवि की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की हत्या करने की फिराक में थे। सचिन ने ही उन्हें हथियार उपलब्ध करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों पर विभिन्न पुलिस थानों में हत्या के प्रयास, हत्या, मारपीट व अन्य गंभीर श्रेणी के मामले दर्ज हैं। वहीं, पुलिस सचिन को भी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके पूछताछ करेगी। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed